Kal Ka Mausam: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Rain Alert 1 June: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को यूपी, दिल्ली और समेत 19 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Forecast 1 June: 1 जून को देश के कई राज्यों में मौसम काफी मिलाजुला रहेगा। IMD की ताजा अपडेट में यह बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है और इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अब भी गर्मी और लू का असर बना हुआ है, जो कल भी जारी रह सकता है। IMD ने दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कल यानी सोमवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की अनुमान लगाया है।
बता दें कि केरल और तटीय कर्नाटक में मानसूनी बारिश सक्रिय रहने के आसार हैं। गोवा और कोंकण क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा।
असम और मेघालय में होगी बारिश
नार्श-ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका व निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
पूर्वोत्तर में मानसून पूर्व की नमी और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम लगातार नम बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
बिहार, झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
बात करें पूर्वी भारत की तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में कुछ जगहों पर आंधी व बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। इन राज्यों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
यूपी-दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड का मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान व हरियाणा-पंजाब के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं और ऊंचा तापमान बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जगहों पर बादल तथा हल्की वर्षा का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- साकेत बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 की मौत, फरार मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, 2 इंजीनियर सस्पेंड
दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान लगाया हैं।
