Jyoti Malhotra Net Worth: जानिए कितनी है पाकिस्तानी जासूस ज्योति की नेट वर्थ, बंपर कमाई के बाद भी क्यों की भारत से गद्दारी?
पाकिस्तान के लिए जासूस करने की आरोपी ज्योति मल्होत्रा अपने चैनल ट्रैवल विद जो के जरिए जमकर कमाई कर करती है। उसकी नेट वर्थ काफी ज्यादा है, लेकिन फिर भी उसने भारत ने गद्दारी क्यों की ये सबसे बड़ा सवाल है।
- Written By: मृणाल पाठक
ज्योति मल्होत्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
हिसार: हरियाणा की मशहूर ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा है। वतन से गद्दारी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही ज्योति के तमाम फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ज्योति के पास कितनी दौलत है और उसकी कमाई कहां से होती है।
ज्योति मल्होत्रा अपने चैनल ट्रैवल विद जो के जरिए भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा से जुड़े वीडियो शेयर कर चुकी हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जहां से उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन से आमदनी
यूट्यूब हर 1,000 व्यूज पर 1-3 डॉलर (80-240 रुपये) तक देता है। अगर ज्योति के औसत वीडियो को 50,000 व्यू मिले और उन्होंने महीने में 10 वीडियो पोस्ट किए। इस हिसाब से उनके महीने के व्यू करीब 5 लाख हो सकते थे। इससे उसकी मासिक YouTube आय 40,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accord: अब्राहम समझौता और पाकिस्तान का पासपोर्ट; जानिए इस डील के बाद क्या और क्यों बदलना पड़ेगा
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
ब्रांड डील
ट्रैवल व्लॉगर्स को ट्रैवल गियर, होटल, एयरलाइंस और ट्रैवल ऐप का ब्रांड प्रमोशन मिलता है। ये भी कमाई का एक जरिया है। ज्योति प्रति ब्रांड पोस्ट 20,000 रुपये से 50,000 रुपये चार्ज कर सकती है। यदि वह महीने में 2-3 स्पॉन्सर डील करती है, तो वह 40,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच कमा लेती हैं।
ज्योति मल्होत्रा की कुल संपत्ति का अनुमान
अगर YouTube और सोशल मीडिया से उसकी औसत मासिक आय 1.5 लाख रुपये है और उसने अपने 3 साल के YouTube करियर में 50% पैसे बचाए हैं, तो उसकी अनुमानित बचत लगभग 27 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, ट्रैवल व्लॉगिंग में यात्रा, उपकरण, संपादन और मार्केटिंग जैसे अधिक खर्च भी शामिल होते हैं।
ज्योति मल्होत्रा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 15 लाख से 40 लाख रुपये के बीच मानी जा रही है। यह आंकड़ा उसकी कमाई, खर्च, निवेश और जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए लगाया गया ह
जासूसी का लगा आरोप
17 मई 2025 को हरियाणा पुलिस ने ज्योति को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा की।
तुर्की के बाद चीन को लगा 440 वॉट का झटका, भारत में इस चीनी कंपनी की कमाई हो गई आधी
नेट वर्थ पर पड़ेगा असर
- वहीं, गिरफ्तारी के बाद ज्योति का YouTube चैनल अस्थायी रूप से डिमॉनेटाइज किया जा सकता है।
- साथ ही, ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप भी रद्द हो सकती हैं।
- कानूनी जांच शुरू हो सकती है और जरूरत पड़ी तो उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।
