- Hindi News »
- India »
- Justice Swarana Kanta Sharma Recuses Delhi Liquor Scam Contempt Notice Kejriwal
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
Justice Swarana Kanta Sharma: जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने आखिरकार शराब घोटाला मामले से खुद को अलग कर लिया है। जानें अरविंद केजरीवाल के बहिष्कार के बाद उन्होंने यह फैसला क्यों लिया।
- Written By: प्रिया जैस

जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा और अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Justice Swarana Kanta Sharma on Liquor Scam: दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से खुद को अलग कर लिया है। गुरुवार को केस से हटने से पहले उन्होंने फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल समेत आप के नेताओं को अवमानना का नोटिस थमाकर कार्रवाई शुरू की और शराब घोटाला केस से खुद को अलग किया। उनके इस फैसले के बाद अब किसी अन्य जज को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
बता दें, कि सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को आरोपी बताया है। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। लेकिन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को इस केस से अलग क्यों किया, चलिए आपको बताते है।
सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी थी चुनौती
दरअसल, सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी दौरान यह मामला जस्टिस स्वर्णकांता के सामने आया था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस केस से हटने की अपील की थी, लेकिन जस्टिस स्वर्ण कांता ने इस अपील को अस्वीकार कर दिया था। अरविंद केजरीवाल ने जज के फैसले के बाद सुनवाई से ही बहिष्कार कर दिया था। उन्होंने वकील बेटों का जिक्र करते हुए उन पर पक्षपात का आरोप लगाया था और कहा था कि वह इस मामले में निष्पक्ष फैसला नहीं दे पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने इसका पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। इस हरकत के बाद जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि कुछ रिस्पॉन्डेंट्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले पोस्ट किए गए हैं। इस पर मैं चुप नहीं बैठूंगी। उन्होंने इस पर एक्शन लेते हुए केजरीवाल और आप के नेताओं के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी कर दिया और कहा कि न्यायपालिका के खिलाफ इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दी सफाई
जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि यह पत्र केवल एक न्यायाधीश के खिलाफ नहीं बल्कि पूरी न्यायपालिका की बदनामी करने के लिए एक सुनियोजित अभियान था। राजनीतिक प्रभाव और जनसमर्थन होने के कारण जनता की राय को प्रभावित करने की स्थिति में थे। कोर्ट ने पाया कि अवमानना के आरोपी व्यक्तियों के बयानों, पत्रों और प्रचारित सामग्री से यह संकेत मिलता है कि यह एक सोची-समझी मुहिम थी, जिसका उद्देश्य न केवल किसी एक न्यायाधीश को बदनाम करना था, बल्कि पूरी न्यायपालिका संस्था को ही कलंकित करना था।
कोर्ट ने यह भी गौर किया कि कुछ व्यक्तियों के पास राजनीतिक प्रभाव और जनसमर्थन था, जिससे वे जनमत को प्रभावित करने की स्थिति में थे। अदालत के अनुसार, न्यायपालिका के विरुद्ध एक समानांतर नैरेटिव बुना जा रहा था और उसे डिजिटल माध्यमों से प्रचारित किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें – राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
न्यायाधीश के परिवार के सदस्यों को भी जान-बूझकर इस मामले में घसीटा गया, जिसका मकसद उन्हें अपमानित करना और उनकी मानहानि करना था। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह केवल किसी एक व्यक्ति पर किया गया निजी हमला नहीं था, बल्कि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता और स्थिरता को कमजोर करने का एक प्रयास था।
केजरीवाल-सिसोदिया के खिलाफ नोटिस
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस मामले में कार्रवाई न करने से अराजकता फैल जाएगी। इसके अलावा, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ भी आपराधिक अवमानना के नोटिस जारी किए गए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि आबकारी नीति मामले की सुनवाई अब से कोई अन्य न्यायाधीश करेंगे।
हालांकि, न्यायाधीश ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले से खुद को इसलिए अलग नहीं कर रही हैं क्योंकि आरोपों में कोई दम है, बल्कि इसलिए अलग कर रही हैं क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की है।
Justice swarana kanta sharma recuses delhi liquor scam contempt notice kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMबालाघाट में पलटी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
May 19, 2026 | 12:59 PMनागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
May 19, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













