-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Just Think Why The New Year Is Celebrated On January 1 Only Learn History
जरा सोचिए 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है नए साल का जश्न ? जानें इतिहास
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: 2021 का आखिरी महीना दिसंबर खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं। दो दिन के बाद पूरी दुनिया में नए साल (Happy New Year 2022) का आगाज हो जाएगा। ऐसे में हर कोई आने वाले साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें है। क्या आप जानते हैं कि 01 जनवरी को ही न्यू ईयर (New Year) क्यों मनाया जाता है ?आइए जानें नए साल का इतिहास –
ग्रिगोरियन कैलेंडर का नया साल 1 जनवरी को होता है। हालांकि इसके अलावा भी बहुत सारे कैलेंडर चलन में हैं, लेकिन पूरी दुनिया में ग्रिगोरियन कैलेंडर के मुताबिक ही नए साल को मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year
निशानेबाज: नए साल का क्या हो संकल्प, साथ ही सोचकर रखो विकल्प
New Year Resolution 2026: नए साल में अपने आप से करें ये 4 जरूरी वादे, बदल देंगे आपकी जिंदगी
नए साल पर अपने दोस्तों को भेजें ये अजीबोगरीब मैसेज और चुटकुले, मजेदार होगी साल की शुरुआत
जनवरी की पहली तारीख को नए साल की शुरुआत होती है। हालांकि, पहले ऐसा नहीं था। पहले 25 मार्च और 25 दिसंबर को नए साल की शुरुआत होती थी। लेकिन, बाद में बदलाव किया गया और जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा।
अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्यों हुआ ? बताया जाता है कि इसकी शुरुआत रोम से हुई, जहां राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में बदलाव किया और इस कैलेंडर के आने के बाद से नए साल की शुरुआत जनवरी महीने से होने लगी।
अब जनवरी को ही आखिर क्यों मार्च से रिप्लेस किया गया ? दरअसल, जनवरी के महीने को पहले ‘जानूस’ कहा जाता था। रोम के देवता का नाम ‘जानूस’ था। जिनके नाम पर महीने का नाम पड़ा। हालांकि बाद में इसे जनवरी कहा जाने लगा।
पहले के कैलेंडर में सिर्फ 10 महीने होते थे। बाद में बदलाव हुआ और साल के 12 महीने होने लगे। जब साल के 10 महीने थे तो पूरे साल के 310 होते थे। तब एक हफ्ते में 8 दिन होते थे, बाद में जूलियस सीजर ने रोमन कैलेंडर में बदलाव किए और फिर 12 महीने और 365 दिन का साल हुआ। उन्होंने ही ऑफिशियल तौर पर 1 जनवरी को नया साल मनाने का बदलाव किया।
ऐसे में दुनिया भर में 31 दिसंबर की आधी रात के बाद से कैलेंडर बदल जाता है और जनवरी से नया साल लग जाता है। ऐसे में लोग 31 दिसंबर की रात से ही जश्न मनाते हैं और नए साल का आगाज करते हैं।
भारत में अलग अलग प्रांतों और धर्मों के अनुसार हर कोई अपना नया साल मनाता है। मसलन, पंजाब के लोग 13 अप्रैल को बैसाखी के रूप में अपना नया साल मनाते हैं और सिख धर्म को मानने वाले इसे ‘नानकशाही कैलेंडर’ के अनुसार मार्च में होली के दूसरे दिन अपना नया साल मनाते हैं।
जबकि जैन धर्म को मानने वाले लोग दिवाली के दूसरे दिन नया साल मनाते हैं। यह भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष प्राप्ति के अगले दिन से शुरू होता हैं। जबकि बंगाल में पोएला बैशाख और हिंदू कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत के लिए से नया साल मनाया जाता हैं। इसके अलावा भी कई प्रांत के अलग अलग नए साल की शुरुआत मानी जाती है।
Just think why the new year is celebrated on january 1 only learn history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














