Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वक्फ बिल को लेकर आई बड़ी खबर, 13 फरवरी को लोकसभा में पेश होगी JPC रिपोर्ट

Waqf Amendment Bill: जगदंबिका पाल 13 फरवरी को वक्फ बिल पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) की रिपोर्ट और पास किए गए वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 10, 2025 | 07:40 PM

वक्फ संशोधन बिल( डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: वक्फ बिल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसम मामले में बनी समिति के चेयरमैन जगदंबिका पाल 13 फरवरी को वक्फ बिल पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) की रिपोर्ट और पास किए गए वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे। यह विधेयक वक्फ मामलों में सुधार और पारदर्शिता लाने का उद्देश्य रखता है। रिपोर्ट लोकसभा में चर्चा के लिए पेश की जाएगी।

इससे पहले वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष 30 जनवरी 2025 को प्रस्तुत की गई थी। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और उन्हें वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी ने 29 जनवरी को संशोधित विधेयक और उसकी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। हालांकि, विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की रिपोर्ट पर अपने असहमति नोट प्रस्तुत किए।

14 क्लॉज और सेक्शन में 25 संशोधनों को मंजूरी

जानकारी के अनुसार जेपीसी ने वक्फ विधेयक 1995 के 14 क्लॉज और सेक्शन में 25 संशोधनों के साथ नए ड्राफ्ट को मंजूरी दी है। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘हमने वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की ड्राफ्ट रिपोर्ट और संशोधित बिल को अपनाया है।’

सम्बंधित ख़बरें

PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

मोदी को धमकी और स्पीकर को दी गाली…, वीडियो शेयर कर आगबबूला हुए किरेन रिजिजू, प्रियंका ने दिया जवाब

…तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी! सदन में सदस्यता रद्द करने और आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव

क्या जेल से ‘डिजिटल’ सांसद बन सकते हैं अमृतपाल? लोकसभा ने हाईकोर्ट में दिया बड़ा जवाब; जानें नियम

जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि “पहली बार हमने एक खंड शामिल किया है जिसमें कहा गया है कि वक्फ का लाभ हाशिए पर रहने वाले लोगों, गरीबों, महिलाओं और अनाथों को मिलना चाहिए। हमारे समक्ष विधेयक के 44 क्लॉज थे, जिनमें से 14 में जेपीसी सदस्यों द्वारा संशोधन प्रस्तावित किए गए थे। हमने मतदान कराया और फिर बहुमत से इन संशोधनों को अपनाया।”

विपक्ष ने जेपीसी की कार्यवाही की आलोचना

जेपीसी की कार्यवाही की विपक्षी सांसदों और नेताओं ने आलोचना की थी। वक्फ अधिनियम 1995 को वक्फ संपत्तियों को रेगुलेट करने के लिए बनाया गया था। वक्फ संपत्तियों के कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों को लेकर इस कानून की लंबे समय से आलोचना होती रही है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य वक्फ बोर्ड के अवैध कब्जे वाली संपत्तियों को छुड़ाने, डिजिटलीकरण, ऑडिट और पारदर्शिता के लिए कानूनी सुधारों के जरिए इन चुनौतियों का समाधान करना है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 4 अप्रैल तक चलेगा।

Jpc report on waqf amendment bill will be presented in lok sabha on 13 february

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Joint Parliamentary Committee
  • Parliament
  • PM Modi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.