जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज; सामने आया हेल्थ अपडेट

JP Nadda Health Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की दिल्ली AIIMS में सफल एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में वे कार्डियोलॉजी वार्ड में भर्ती हैं।
JP Nadda Health Update AIIMS Delhi
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डासोर्स- IANS
Updated on

Union Minister JP Nadda Angioplasty News: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी की गई। एम्स, दिल्ली की ओर से 18 अगस्त को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि उनकी हालत अब स्थिर हैं और वह अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

इससे पहले 14 अगस्त को भी अस्पताल ने बयान जारी कर बताया था कि मंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। भर्ती के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और कोरोनरी एंजियोग्राफी से संबंधित मेडिकल टेस्ट भी किया गया था।

अस्पताल प्रशासन ने दी जानकारी

एम्स की डॉ. रीमा दादा के अनुसार, बेचैनी के कारण मंत्री को भर्ती किया गया था। एंजियोग्राफी के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती रखा गया और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया था। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने जेपी नड्डा को बेचैनी होने की वजह या एंजियोग्राफी टेस्ट में क्या सामने आया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण के साथ ये मंत्रालय देखते हैं नड्डा

जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का भी कामकाज संभालते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में वह काफी व्यस्त रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कई बैठकों की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की और देशभर में चल रही योजनाओं और परियोजनाओं का जायजा भी लिया।

जेपी नड्डा की हालत स्थिर

फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि जेपी नड्डा की हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

JP Nadda Health Update AIIMS Delhi
मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक ऐसी इलाज प्रक्रिया है, जिसका उपयोग दिल की बंद या संकीर्ण धमनियों को खोलने और रक्त प्रवाह को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसे पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेन्शन (पीसीआई) भी कहते हैं। एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com