-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India On Alert Mode Over Ebola Virus Health Ministry Releases Guidelines
Ebola Virus Update: इबोला के लक्षण दिखते ही तुरंत करें रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Ebola Virus Symptoms: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला सामने नही आया है लेकिन प्रभावित देशों से लौटे लोगों को इबोला के लक्षण दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी है।

Ebola Virus (सोर्स-सोशल मीडिया)
Health Ministry Issued An important Advisory Regarding Ebola Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इबोला वायरस को लेकर एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 2 जून 2026 तक भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात और सावधानी नही बरती गई तो यह बहुत तेजी से फैल सकता है।
दरअसल मंत्रालय ने इबोला प्रभावित देशों से लौटे लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया और कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अधिकारियों को इसकी सूचना दें।
इबोला प्रभावित देशों से लौटे यात्री रहें अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एडवाइजरी में कहा कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 21 दिनों के भीतर इबोला प्रभावित देशों से यात्रा करके लौटें है तो उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विदेश से लौंटे लोग तुरंत खुद को आइसोलेट करें और इबोला के लक्षण दिखने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना दे। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें शुरुआती समय में ही जल्दी इलाज मिलने पर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
मुंबई: चरणसेवा ने लाखों वारकरियों के स्वास्थ्य की संभाली जिम्मेदारी, 4.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला लाभ
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
इबोला के लक्षण
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में हाल ही में इबोला वायरस के मामले सामने आए हैं। संक्रमित होने के 2 से 21 दिनों के अन्दर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते है-
- बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
- उल्टी, दस्त और पेट में दर्द
- बिना किसी स्पष्ट कारण के नाक, मसूड़ों या त्वचा से रक्तस्राव
- अचानक तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी
यह भी पढ़ें- शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर बढ़ा विवाद, प्रकाशक ने नष्ट की 45,000 प्रतियां; जानें क्या है पूरा मामला
इबोला कैसे फैलता है?
यह मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों- जैसे खून, पसीना, लार या अन्य शारीरिक स्राव के संपर्क में आने से फैलती है। सामान्य बुखार से गंभीर रूप ले सकती है। कई मामलों में नाक, मसूड़ों या त्वचा से रक्तस्राव भी होने लगता है।
हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने इबोला के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत खुद को आइसोलेट करने की सलाह दी है। साथ ही 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 1075 भी जारी किया है। इस नंबर पर इबोला से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए नागरिक संपर्क कर सकते हैं।
समय पर रिपोर्टिंग से बच सकती है जान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि समय पर रिपोर्टिंग कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन सेवा का भी उल्लेख किया है। इबोला से जुड़ी जानकारी, सलाह या किसी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं। इबोला को लेकर थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर पहचान से कई जान बच सकती है।
विशेषज्ञो के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बढ़ते दायरे को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। हालांकि, भारत में फिलहाल इबोला(Ebola) का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन इसके खतरे को भी नकारा नही जा सकता है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखे। जागरूकता, सतर्कता और समय पर रिपोर्टिंग ही ऐसे संक्रामक वायरस से छुटकारा दिला सकते है।
India on alert mode over ebola virus health ministry releases guidelines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 10:42 PMसुप्रीम कोर्ट सबके लिए खुला है…CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, बोले- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया
Jul 24, 2026 | 10:41 PMEkadashi Puja Samagri: देवशयनी एकादशी व्रत कल, पूजा से पहले जरूर देखें यह जरूरी सामग्री लिस्ट
Jul 24, 2026 | 10:37 PMमहाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी
Jul 24, 2026 | 10:30 PMBDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 24, 2026 | 10:27 PMउज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














