Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वो नेता जिसने जेपी के आंदोलन में हिस्सा लिया, बिहार में पैदा हुआ राजनीति हिमाचल से की, जो पीएम मोदी का ढाल बना !

भाजपा का वह नेता जिसे पार्टी की सफलताओं का श्रेय कभी हक के हिसाब से नहीं मिला, लेकिन असफलताओं का पूरा श्रेय मीडिया ने दिया। इन्होंने पार्टी की स्टूडेंट विंग से अपने सियासी पारी की शुरुआत की।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 02, 2024 | 04:42 AM

जेपी नड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारतः भाजपा का वह नेता जिसे पार्टी की सफलताओं का श्रेय कभी हक के हिसाब से नहीं मिला, लेकिन असफलताओं का पूरा श्रेय मीडिया ने दिया। इन्होंने पार्टी की स्टूडेंट विंग से अपने सियासी पारी की शुरुआत की। जब पार्टी के पहले पायदान से खड़े होकर शिखर की ओर देखते थे, तो लक्ष्य असंभव सा लगता था। आज स्थिति बदल चुकी है। वह सख्स अब सियासी सख्सियत बन चुका है। जिन्हें हम जेपी नड्डा यानी जगत प्रकाश नड्डा के नाम से जानते हैं। अब वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, साथ केंद्र सरकार में मंत्री भी। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था।

जेपी नड्डा के राजनीतिक साथियों का कहना है कि वह के मेहनती व्यक्ति हैं। बिना किसी विवादों में आए वह शांति से अपना काम करते हैं। उनके संगठानात्मक कौशल का भाजपा ने खूब उपयोग किया। देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में जेपी नड्डा ने 2017 में अपनी संगठानात्म कुशलता का नमूना पेश किया। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में जोश भरा और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई।

जगत प्रकाश नड्डा के बारे में एक बात मशहूर है कि भाजपा की हार पर मीडिया उन्हें विलेन बना देते ही, लेकिन जीत का श्रेय उन्हें कभी नहीं मिलता है। जब भी किसी राज्य में भाजपा की हार होती है तो मीडिया विपक्षी नेताओं के सामने जेपी नड्डा को खड़ा कर देती है। वहीं जीत का पूरा श्रेय अमित शाह और पीएम मोदी ले जाते हैं। जेपी नड्डा हमेशा ढाल बनकर पीएम मोदी को बचा ले जाते हैं।

नड्डा का बिहार में हुआ था जन्म

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार के पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। पटना में जब वह छात्र राजनीति में सक्रिय थे। इसी दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ चल रहे जेपी आंदोलन में शामिल हुए। ये वही जेपी हैं जिनके शिष्य मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार हैं। उन्ही के साथ जेपी नड्डा भी थे, लेकिन सभी ने समाजवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ना तय किया। वहीं नड्डा ने भाजपा की छात्र विंग ABVP ज्वाइन की। 1984 में हिमाचल प्रदेश में ABVP के संगठन मंत्री बने। 1989 में उन्हें ABVP का राष्ट्रीय सचिव चुना गया।

राजनीतिक करियर

1991 में नड्डा जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1993 में वे पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने और नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य किया। 1998 में वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बने। 2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। 2012 में वे राज्यसभा के सदस्य बने। 2014 से 2019 तक वे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। जनवरी 2020 में उन्हें BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

सफलताएं और योगदान

स्वास्थ्य मंत्री के रूप में, नड्डा जी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। उन्होंने टीबी उन्मूलन, पोलियो मुक्त भारत, और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए कई पहल कीं। BJP अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने पार्टी को मजबूत किया और विभिन्न राज्यों में चुनावी सफलता दिलाई।

चुनौतियां और आलोचनाएं

स्वास्थ्य मंत्री के रूप में, COVID-19 महामारी के दौरान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी और प्रबंधन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। BJP अध्यक्ष के रूप में, उन्हें पार्टी के भीतर कुछ असंतोष और विपक्षी दलों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

जेपी नड्डा का परिवार

जगत प्रकाश नड्डा के पिता, डॉ. नारायण लाल नड्डा, पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, पटना से प्राप्त की और बाद में पटना विश्वविद्यालय से बीए तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा मध्य प्रदेश के नेता जयश्री बैनर्जी की बेटी हैं और उनके दो बेटे हैं। मल्लिका हिमाचल यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर रही हैं और अभी हाल ही में उन्होंने नौकरी छोड़ी है। वे सामाजिक कामों से जुड़ी हैं।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें!

Jp nadda birthday special know unknown facts about him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2024 | 04:41 AM

Topics:  

  • JP Nadda

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस ने कराया अपने 32 नेताओं का कत्ल? नड्डा के सनसनीखेज दावे से आया सियासी भूचाल, अब होगा बवाल!

2

SIR को लेकर BJP का महामंथन…नड्डा ने CM योगी के साथ की बैठक, बोले- एक महीने की मेहनत से 2027 आपका

3

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत

4

आखिर कौन हैं नितिन नबीन? जिसे भाजपा ने सौंप दी नड्डा की कुर्सी, जानिए किस काम का मिला ईनाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.