जगदंबिका पाल के एकतरफा फैसलों से नाराज हैं कई सांसद, विपक्षी सदस्यों ने समिति से इस्तीफा देने का बना लिया मूड
सूत्रों का कहना था कि सारे नाराज सदस्य एकजुट होकर मंगलवार को स्पीकर ओम बिडला से मिलकर समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ की जा रही शिकायतों से अवगत करा सकते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल
नई दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति में शामिल विपक्षी दलों के सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष के कथित ‘एकतरफा फैसलों’ से नाराज सदस्यों ने कई शिकायतें की हैं और उन्हें तैयारी के लिए पूरा समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष समिति की पूरी प्रक्रिया को ‘ध्वस्त’ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के कामकाज के तरीके को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। विपक्षी सदस्यों ने बिरला के नाम लिखे पत्र में यह दावा भी किया कि समिति की कार्यवाइयों में उनको अनसुना किया जाता रहा है ऐसे में उनके पास इस समिति से खुद को अलग करने के लिए मजबूर होने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचता है।
विपक्ष से जुड़े सूत्रों का कहना था कि सारे नाराज सदस्य एकजुट होकर मंगलवार को स्पीकर ओम बिडला से मिलकर समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ की जा रही शिकायतों से अवगत करा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
इन सांसदों में द्रमुक सांसद ए राजा, कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और इमरान मसूद, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी सहित विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम यह संयुक्त पत्र लिखा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी सांसद पाल पर आरोप लगाया कि समिति के अध्यक्ष ने बैठकों की तारीखें तय करने और कभी-कभी लगातार तीन दिनों तक बैठकें आयोजित करने और समिति के समक्ष किसे बुलाया जाए, यह तय करने में एकतरफा निर्णय ले लिया करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों के लिए बिना तैयारी के बातचीत करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे में समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को उचित निर्देश दिया जाना चाहिए।
इसे भी देखें….वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर नहीं थम रही रार, जारी है हंगामे और वॉकआउट का दौर
विपक्षी सदस्यों ने कहा कि समिति को उचित प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए प्रस्तावित कानून को सरकार की इच्छानुसार पारित कराने के माध्यम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कई मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के कारण समिति की कार्यवाही बाधित हुई है, जबकि भाजपा सदस्यों ने उन पर जानबूझकर इसके काम को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
इसे भी देखें….BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने वक्फ और किसान भूमि विवाद को लेकर लिखा पत्र, वक्फ JPC से की बड़ी मांग
हालांकि समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने इस आरोप को खारिज कर दिया है कि उन्होंने विपक्षी सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति नहीं दी। उनका कहना था कि उन्होंने सुनिश्चित किया है कि हर किसी की बात को सुना जाए और हर किसी को मौका मिले।
