दिल्ली के बाद अब जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल- स्कूल बिल्डिंग में रखा है बम

Jaipur Schools Bomb Threat, Rajasthan
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतिकात्मक फोटो)
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। दिल्ली के बाद राज्सथान के स्कूलों की धमकी आ रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कम से कम चार स्कूलों (Jaipur Schools Bomb Threat) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये मिली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस की टीम इन स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन स्कूलों के छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है और बम रोधी तथा श्वान दस्तों के साथ पुलिस के दल स्कूलों में पहुंच गए हैं। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, चार-पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस इन स्कूलों में पहुंच गई है।

प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर कहा कि स्कूल बिल्डिंग में बम रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल होने के बाद स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और टीम यह ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com