15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, वॉन्टेड ISIS आतंकी रिजवान अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिजवान अली नाम के इस आतंकी पर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। NIA ने इस आतंकी पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। फिलहाल आतंकी से स्पेशल सेल जरुरी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मालुम पड़ा कि आतंकी रिजवान और पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली में भी कई जगह IED बनाकर उसकी टेस्टिंग की थी।
जानकारी दें कि पकड़ाया आतंकी रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इसी रिजवान के ऊपर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की हुई थी। वहीं यह लोग 15 अगस्त को कुछ बड़ा करने के फिराक में थे। रिजवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।
ISIS module terrorist identified as Rizwan Ali has been arrested. NIA had declared a bounty of Rs 3 lakh on him. Rizwan is a resident of Daryaganj, Delhi: Special Cell, Delhi Police pic.twitter.com/YkFpHRLK5S — ANI (@ANI) August 9, 2024
सम्बंधित ख़बरें
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
दिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA ने मोस्ट वांटेड घोषित हुआ था। बताया गया कि रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी था। हालांकि पुणे पुलिस और NIA पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को अरेस्ट कर चुकी है। लेकिन रिजवान लंबे समय से पुलिस और NIA की गिरफ्त से फरार चल रहा था। इन आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई VVIP इलाकों की रेकी भी की थी।
