Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंग की आहट के बीच ‘हनीट्रैप’ का खेल! मैदान-ए-जंग में उतर सकती हैं ISI की ‘विषकन्याएं’, भटक जाते हैं जवान और अफसर

यह पहला मौका नहीं है जब कोई भारतीय, पाकिस्तानी 'हनीट्रैप' का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ज्यादातर में तो आर्मी के जवान इनका निशाना बने हैं। तो चलिए आपको रू-ब-रू करवाते हैं ऐसी ही कुछ...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 02, 2025 | 05:48 AM

आईएसआई का हनीट्रैप (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दोनों ही देशों के बीच कभी भी, कुछ भी हो सकता है। ऐसे हालातों में दुश्मन की फौज से जुड़ी खुफिया जानकारियां मौजूद होना एक प्लस प्वाइंट होता है। ये जानकारियां हासिल करने के लिए तरह-तरह के जाल बुने जाते हैं जिसमें ‘हनीट्रैप’ सबसे ख़तरनाक होता है।

29 अप्रैल को पंजाब के बठिंडा से कैंट एरिया में काम करने वाले एक मोची को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तानी लड़कियों के संपर्क में था और कंटोनमेंट इलाके की कई तस्वीरें और अन्य जानकारियां उन्हें इंटरनेट के जरिए भेज रहा था। यह मामला सामने आने के बाद सेना का खुफिया विंग अलर्ट हो गया है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कोई भारतीय, पाकिस्तानी ‘हनीट्रैप’ का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ज्यादातर में तो आर्मी के जवान इनका निशाना बने हैं। तो चलिए आपको रू-ब-रू करवाते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं से जब पाकिस्तानी हुस्न के जाल में फंसकर सेना के जवान भी देश की सुरक्षा से समझौता कर बैठे।

सम्बंधित ख़बरें

अंधेरी रात, बंद CCTV…दनादन चलीं गोलियां, गद्दाफी के बेटे की हत्या से मचा बवाल, जानें इसका पाकिस्तानी कनेक्शन

‘ट्रंप ने मुनीर के साथ रखैल…’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की पाकिस्तानी अवाम, अपनी ही सरकार की लगाई क्लास

भरी संसद में पाक रक्षा मंत्री ने रोया रोना…फौज को बता दिया निकम्मा, बोले- मुकाबला करने में सक्षम नहीं- VIDEO

BLA के ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का कहर! पाक से बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में चीन, शहबाज के सामने रखी ये बड़ी शर्त

केस नंबर एक

मई 2022 में भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके फोन से पाकिस्तानी हनी गर्ल्स की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की लड़कियां ‘हनीट्रैप’ एजेंट बनकर बॉलीवुड थीम पर रील बनाकर भारतीय जवानों को भेजती थीं।

राजस्थान में आर्मी जवान हुआ हनीट्रैप का शिकार (सोर्स- सोशल मीडिया)

नहाने…गाने और टॉवल लपेटकर फंसाने वाले वीडियोज भी इस ट्रैप का हिस्सा होते हैं। हनी गर्ल्स अपना काम निकलवाने के लिए मिलने से लेकर शादी तक के वादे करती हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के जोधपुर में तैनात उत्तराखंड के जवान प्रदीप कुमार के साथ भी हुआ था।

केस नंबर दो

जुलाई 2022 में ही राजस्थान से ही ‘हनीट्रैप’ का एक और मामला सामने आया था। जिसमें राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को गोपनीय दस्तावेज और युद्ध अभ्यास के फोटो और वीडियो भेजने वाले बंगाल निवासी सेना के जवान शांतिमोय राणा को गिरफ्तार किया था। वह, आईएसआई एजेंट गुरनूर कौर उर्फ अंकिता के संपर्क में था।

आर्मी जवान शांतिमोय राणा हुए हनीट्रैप का शिकार (सोर्स- सोशल मीडिया)

केस नंबर तीन

ऐसा ही एक मामला मई 2023 में सामने आया था जब डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को डिफेंस रिसर्च से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और जानकारी पाकिस्तानी एजेंट को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक मिसाइल के डिजाइन और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर चुके थे।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से बेहद खूबसूरत हसीनाओं से चैट रिक्वेस्ट जब 60 साल के प्रदीप कुरुलकर को मिली तो वह बहक गए। वह रसभरी बातों में इतना मग्न था कि उसे पता ही नहीं चला कि कब वह चैट में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े राज खोलने लगा।

केस नंबर चार

दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी एक ऐसा केस आया था। इस मामले में सेना के मेजर ने ही खुद को हनीट्रैप का शिकार बताया था। इस मामले में साक्षी नाम की ‘विषकन्या’ ने मेजर को अपने जाल में फंसाकर उनकी नौकरी से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां हासिल की थीं।

हनीट्रैप- सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

ऐसे कई केस हैं…मगर यह तीन केस सिर्फ यह बताने के लिए काफी है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई किस हद तक जाकर भारत के खिलाफ साजिश करती है। भारतीय रक्षातंत्र की जानकारी हासिल करने के लिए उसने ख़तरनाक हसीनाओं की पूरी मंडली पाल रही है। कब कौन उसका शिकार हो जाएगा यह कहना मुश्किल है!

हिंदू नामों का करती हैं इस्तेमाल

सबसे खास बात यह कि आईएसआई की ये खूबसूरत हसीनाएं नाम भी खूबसूरत रखती हैं। जिससे शिकार आसानी से इनके जाल में फंस सके। अधिकतम हिंदू नामों का इस्तेमाल किया जाता है। रिया शर्मा, लवीना पांडेय, अंकिता चौहान, सुरभि मिश्रा, अनुश्री दुबे, अनन्या सिंह जैसे नामों इस्तेमाल होता है।

पाकिस्तान का ‘हसीन’ हथियार (सांकेतिक तस्वीर)

Islam in Kashmir: हिंदू बाहुल्य कश्मीर में एक हत्यारे ने रखी थी इस्लामिक शासन की नींव, बौद्ध लामा से बन गया था मुसलमान

क्या होता है ‘हनीट्रैप’?

‘हनीट्रैप’ एक प्रकार की जासूसी तकनीक है जिसमें किसी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए किसी महिला या पुरुष का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य व्यक्ति से गोपनीय जानकारी प्राप्त करना या उसे किसी विशिष्ट कार्य के लिए प्रेरित करना होता है। हनी ट्रैप में अक्सर खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो लक्षित व्यक्ति को अपने आकर्षण और सुंदरता के जाल में फंसा लेती हैं।

Isi honeytrap alert female spies target indian soldiers amid war situation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 05:48 AM

Topics:  

  • Honeytrap
  • Indian Army
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.