ठप पड़ी IRCTC की साइट, तत्काल बुकिंग के टाइम लगा यात्रियों को झटका
रेलवे टिकट बुकिंग करने के लिए उपयोग होने वाली साइट आईआरसीटीसी पिछले 1 घंटे से भी ज्यादा समय से ठप पड़ी है। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तत्काल और आईआरसीटीसी जैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईआरसीटीसी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़ी साइट आईआरसीटीसी आज सुबह से ही ठप पड़ी है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये साइट तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही ठप पड़ गई है। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका मैसेज मिल रहा है कि फिलहाल साइट पर मेंनेटेंस का काम जारी है। इसीलिए अगले 1 घंटे तक कोई भी बुकिंग नहीं होने वाली है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप होने के कारण सोशल मीडिया पर साइट के लिए जमकर आउटेज हो रहा है और शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। एक निजी एजेंसी ने वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने के बाद से ही एक्स पर Tatkal और IRCTC ये दोनों शब्द तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
सुबह 10 से 11 बजे के बीच होती है तत्काल बुकिंग
आपको बता दें कि आमतौर पर साइट मेंटेनेंस का काम रात 11 बजे के बाद से शुरू होता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या आईआरसीटीसी की साइट किसी साइबर अटैक का शिकार हो गई है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि आईआरसीटीसी की ये वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन है। अभी भी साइट पर लॉगिन करने पर साइट मेंटेनेस का ही मैसेज दिखायी दे रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक रेलवे या आईआरसीटीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिसमें बताया गया हो कि आखिर वेबसाइट के डाउन होने का असली कारण क्या है। साथ ही आपको ये भी जानकारी दें कि रेलवे में तत्काल कोटे की टिकट बुक करने का समय सुबह 10-11 बजे के बीच का होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी इमरजेंसी में पाएं कंफर्म ट्रेन टिकट, जानें रेलवे के नए नियम
IRCTC Site Down: दिवाली की भागदौड़ में IRCTC पर नहीं हो रही टिकट बुक, जानें क्या है डाउन होने की वजह
4 की बजाय 8 घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट, रेलवे ने किए 3 बड़े ऐलान
IRCTC की वेबसाइट ठप, यात्री परेशान
अभी भी दिखायी दे रहा है मेंटनेस का मैसेज
जानकारी के अनुसार पता चल रहा है कि आईआरसीटीसी के ऐप और मोबाइल साइट दोनों पर ही सर्वर को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन यूजर्स ऐप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद इस समय भी मेंटेनेंस का ही मैसेज दिखायी दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग इस सर्वर के डाउन होने को लेकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
