RDX से भरा टैंकर गोवा की ओर बढ़ने की सुचना निकली झूठी, मुंबई पुलिस को आया था धमकी भरा फोन
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
Jul 23, 2023 | 10:43 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई. अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को फोन कॉल करके दावा किया कि विस्फोटकों से भरा एक टैंकर गोवा की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि फोन कॉल करने वाले का दावा झूठा निकला।
एक अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर में मुंबई स्थित पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष को फोन कॉल करके कहा कि विस्फोटकों से भरा एक टैंकर मुंबई-गोवा राजमार्ग पर है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुंबई से 290 किलोमीटर दूर रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर में उस टैंकर को रोका जिसका विवरण फोन करने वाले व्यक्ति ने दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
उन्होंने कहा कि पुलिस ने टैंकर का निरीक्षण किया, लेकिन उसमें से कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं बरामद किया जा सका। इसके बाद टैंकर को जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। (एजेंसी)
Information about tanker full of rdx moving towards goa turned out to be false mumbai police received a threat call
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 23, 2023 | 10:43 PM
