इंद्राणी मुखर्जी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, जमानत याचिका पर 14 फरवरी को होगी सुनवाई
- Written By: आसिफ सईद
File Photo
नई दिल्ली: शीना बोरा मर्डर केस (Sheena Bora Murder Case) में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से जमानत (Zamant) नहीं मिलने के बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में इंद्राणी ने याचिका दाखिल की है। इससे पहले इंद्राणी मुखर्जी की वकील ने बॉम्बे हायकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर जमानत के लिए अब उच्चतम न्यायालय का रुख करने की बात कही थी।
एएनआई के अनुसार, इंद्राणी मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट को आर्डर की कॉपी नहीं मिलने के कारण मामला सोमवार (14 फरवरी) के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुखर्जी शीना बोरा हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की न्यायिक हिरासत में हैं।
Indrani Mukerjea files a bail plea in Supreme Court. The matter adjourned for Monday, 14th February as the Court did not receive the order copy. Mukerjea is in judicial custody of Special CBI court in connection with Sheena Bora murder case. pic.twitter.com/ImPk2wvSZl — ANI (@ANI) February 10, 2022
उल्लेखनीय है कि इंद्राणी मुखर्जी अगस्त 2015 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से मुंबई के भाईखला महिला कारागार में बंद हैं। इससे पहले विशेष सीबीआई अदालत ने इंद्राणी को जमानत देने से कई बार मना कर दिया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 2012 के इस हत्या मामले की जांच कर रहा हे। इंद्राणी मुखर्जी, अपनी बेटी शीना बोरा (24) की कथित हत्या करने के मामले में मुकदमे का सामना कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
आरोप है कि अप्रैल 2012 में कार में शीना बोरा का गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ठिकाने लगा दिया गया था। वर्ष 2015 में हत्या का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी के अलावा उसके चालक श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंप दी गई थी।
