मुंबई: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) अब बेनकाब हो चुका है। पूरी दुनिया जानती है कि इस वक्त आतंकियों (Terrorists) को अगर कहीं आसानी से पनाह मिल सकती है तो वो पाकिस्तान है। पाकिस्तान में कई ऐसे आतंकी अब भी छिपे हैं, जिन्होंने मास्टर माइंड प्लान बनाकर भारत (India) पर कई हमलों को अंजाम दिया है। लेकिन अब इन आतंकियों के सर पर काल मंडराने लगा है। पाकिस्तान की गोद में फलफुल रहे इन आतंकियों को अब एक एक कर के ढेर किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान में कई मोस्ट वॉन्टेड (Most Wanted) आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार के जान ले ली। लगातार हो रही आतंकियों के हत्या (Kill) की घटना से इस वक्त पाकिस्तान में बैठे कई सरगना दहशत में हैं। एक बात और भी गौर करने वाली है कि मारे जाने वाले आतंकियों में वो लोग हैं जो भारत की तबाही का सपना देखते थे या फिर किसी आतंकी हमले में शामिल थे।