यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से होगा लागू

भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों बदलाव किया है। नया नियम 1 नवंबर से लागू होगा। नये नियम के अनुसार यात्री यात्रा से 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं।
आज यानी 1 मई से कई नियमों में बदलाव होने वाला हैं। गैस सिलेंडरों की कीमतों से लेकर एटीएम ट्रांसेक्शन और सीएनजी पीएनजी गैस की कीमतों में संसोधन हो सकता है। साथ ही इंडियन रेलवे ने भी वेटिंग टिकट को लेकर बदलाव किया है।
भारतीय रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार यात्री यात्रा से 60 दिन पहले अपना टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक( पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने यह आदेश जारी किया है। टिकट बुकिंग का नया नियम एक नवंबर से लागू होगा।

बता दें कि इससे पहले यात्री ट्रेनों में 120 दिन पहले एडवांस में टिकट बुक करा सकते थे। रेलवे बोर्ड के निदेशक द्वारा जारी आदेश में अब यह समयावधि घटाकर 60 दिन कर दी गई है। जिसमें यात्रा का दिन नहीं जोड़ा जाएगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इन बदलावों के पीछे क्या तर्क हैं, रेलवे ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव
भारतीय रेल में टिकट बुकिंग का नया नियम (फोटो सोर्स- भारतीय रेल)

विदेशी यात्रियों नहीं लागू होगा नया नियम

हालांकि भारतीय रेलवे द्वारा जारी किया एडवांस टिकट बुकिंग का नया नियम विदेशी यात्रियों पर लागू नहीं होगा। विदेशी यात्री भारतीय रेलवे का टिकट 365 दिन( एक साल) पहले बुक करा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि किसी भी विदेशी यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे ने इसमें छेड़छाड़ करना ठीक नहीं समझा।

इन ट्रेनों पर पहले से लागू है नया नियम

गौरतलब है कि रेलवे द्वारा एडवांस टिकट बुकिंग का नया नियम पहले से ही कुछ भारतीय ट्रेनों पर लागू है। इन ट्रेनों पर एडवांस टिकट बुकिंग का वर्तमान नियम नहीं लागू होता है। जिसमें गोमती एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस जैसी कई अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इन ट्रेनों के यात्रियों पर एडवांस टिकट बुकिंग के नये नियम का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बताते चलें कि 4 महीने पहले किए गए संभावित टिकट अक्सर रद्द हो जाते हैं, लेकिन 2 महीने का अग्रिम आरक्षण रद्द ना होने की ज्यादा संभावना है। इसके साथ 60 दिन के नए नियम से बड़ी संख्या में जरूरी आरक्षण से भी बचा जा सकेगा। बता दें कि अभी IRCTC की वेबसाइट, ऐप और स्टेशन काउंटर से एडवांस टिकट बुक होते हैं। जिनकी संख्या हर रोज करीब 12.38 लाख होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com