रक्षा मंत्रालय का दावा, हमले में पाकिस्तान के 40 सैनिकों को मार गिराया, तीन बड़े आतंकी भी किए ढेर

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप और बहावलपुर में जैश का मुख्यालय को तबाह कर दिया। यह वही आतंकी कैंप है जहां 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब, डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।
'हमारा काम लाशें गिनना नहीं, टारगेट हिट करना…' रक्षा मंत्रालय ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- आम नागरिकों पर नहीं किया हमला 
रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- सोशल मीडिया)(
Updated on

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को युद्धविराम का ऐलान हो गया है। हालांकि पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के बाद भी भारत के कई इलाकों पर गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी बीच रविवार को रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी जानकारियां दीं।

रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर साफ तौर पर आतंकवाद के साजिशकर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था। हमने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना। यह बहुत बड़ी समस्या थी। इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था।

पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 जवान ढेर

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि, 'हमने इन ठिकानों की सटीक पहचान की और इनके सबूत वापस लाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की। सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मारे। हमने कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े मुदस्सर खास, हाफीज जमील और यूसुफ अजहर को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 8-9 मई  की रात भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 अफसरों-जवानों की मौत हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 मुख्य बातें 

  • भारतीय वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम किए। 8-9 मई  की रात भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 अफसरों-जवानों की मौत हुई है।
  • ऑपरेशन सिंदूर का सिर्फ एक ही उद्देश्य था आतंकवाद के साजिशकर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करना। भारत ने अपने इस उद्देश्य में सफलता प्राप्त की है। भारत ने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना और उन्हें ध्वस्त किया। आतंकियों ने भारत के एक्शन के डर से इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था।
  • भारत ने अपने हमले में आतंकवादियों को निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान ने मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिविलियंस को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
  • भारत ने अपने हमले में कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे मुदस्सर खास, हाफीज जमील और युसुफ अजहर को मार गिराया।
  • भारत ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप बर्बाद किया, बहावलपुर में जैश का मुख्यालय तबाह किया। यह वही आतंकी कैंप है जहां 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।
Navbharat Live
navbharatlive.com