Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा है।
Weather Alert
आज का मौसम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

दिल्ली, यूपी और बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है

Aaj Ka Mausam 20 October 2026: भारत में मानसून अब अपने आखिरी दौर में है। हालांकि इस बीच मौसम ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 17 राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका जताई है। वहीं, तीन राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियों को वजह माना जा रहा है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके अलावा, तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र में भी ऊपरी वायुमंडल में परिसंचरण पहले से मौजूद है। इन परिस्थितियों के बीच आइए जानते हैं कि 20 अक्टूबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रह सकता है।

देश 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के लिए IMD ने विशेष मौसम चेतावनी जारी की है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, अलीगढ़, बिजनौर, देवरिया, मथुरा, कुशीनगर, आगरा, हरदोई, मेरठ, हमीरपुर और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। लखनऊ में 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather Alert
IMD Heavy Rain Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में इन जगहों पर फटेगा बादल, 10 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत

उत्तराखंड में तूफानी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और नैनीताल समेत कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका

बिहार के बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, वैशाली, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज और भोजपुर में बारिश के साथ तूफान आने की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में बदल सकता है मौसम

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, धार, मुरैना, रायसेन, होशंगाबाद, सागर, खंडवा, कटनी, शिवपुरी और भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 

Weather Alert
MP Weather News: दशहरे पर बारिश का साया...इन जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-उज्जैन में भी बदलेगा मौसम
Navbharat Live
navbharatlive.com