Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

₹2700000000000000 के बाजार का रास्ता खुलेगा, पीयूष गोयल ने गिनाए भारत अमेरिका ट्रेड डील के फायदे

India-US Relations: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर ट्रंप ने हस्ताक्षर किए। इससे MSMEs, किसानों और मछुआरों को फायदा, निर्यात बढ़ेगा, टैरिफ घटेंगे और लाखों नई नौकरियां बनेंगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 07, 2026 | 09:18 AM

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Piyush Goel on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को इस समझौते के ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के बड़े बाजार के रास्ते खुलेंगे। उनका कहना है कि यह समझौता खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs), किसानों और मछुआरों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर समझौते पर खुशी जताते हुए लिखा कि, इस समझौते से भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इससे लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। इनमें ज्यादातर रोजगार महिलाएं और युवा हासिल करेंगे। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ इस अंतरिम समझौते पर सहमति जताई है, जो देश के निर्यातकों और MSMEs के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा।

Under the decisive leadership of PM @NarendraModi ji, India has reached a framework for an Interim Agreement with the US. This will open a $30 trillion market for Indian exporters, especially MSMEs, farmers and fishermen. The increase in exports will create lakhs of new job… pic.twitter.com/xYSjxML6kt — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026

सम्बंधित ख़बरें

बराक ओबामा को बंदर दिखाने वाला वीडियो साझा कर विवादों में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, मच रहा भारी बवाल

ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?

भारत की गाड़ियों के पुर्ज़े अब दुनिया में धूम मचाएंगे, EU-US ट्रेड डील से खुले नए रास्ते

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर दक्षिण अफ्रीका का पलटवार; चीन के साथ की ‘महाडील’, अमेरिका को लगा तगड़ा झटका

टैरिफ को घटकर 18% 

समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 18% कर देगा। इससे कपड़ा और परिधान, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक रसायन, घर की सजावट की वस्तुएं, हस्तनिर्मित उत्पाद और कुछ विशेष मशीनरी जैसे क्षेत्रों को विशेष लाभ होगा। इसके अलावा, जेनेरिक दवाएं, रत्न और हीरे, और विमान के पुर्जे पर टैरिफ शून्य कर दिया जाएगा। भारत को विमान के पुर्जों पर सेक्शन 232 के तहत छूट मिलेगी, ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ कोटा मिलेगा और जेनेरिक दवाओं पर हुई बातचीत से इन क्षेत्रों में निर्यात में ठोस लाभ होगा।

डेयरी और कृषि व्यापार सुरक्षित 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते से किसानों और ग्रामीण आजीविका की सुरक्षा बनी रहेगी। संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पाद जैसे मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, मुर्गी पालन, दूध, पनीर, इथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। दोनों देशों के बीच डेयरी और कृषि व्यापार को लेकर लंबे समय तक तनाव बना हुआ था।

The India-US Trade Deal will not only provide greater access to the US market for Indian products but also support our labour intensive sectors. Additionally, it will give a big boost to our digital infrastructure.#IndiaUSJointStatement pic.twitter.com/AAUB8x9MGM — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?

इस समझौते से न केवल भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती मिलेगी। इसके परिणामस्वरूप देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।

India us trade deal piyush goyal export growth msmes agriculture

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 08:59 AM

Topics:  

  • Bussiness News
  • Donald Trump
  • India US Trade Deal
  • Piyush Goyal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.