भारत-यूएई समझौते में किसानों के हित सुरक्षित, खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावाः पीयूष गोयल
- Written By: किर्तेश ढोबले
File photo
मुंबई: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच हुए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ ही घरेलू स्तर पर किसानों के हित भी संरक्षित होंगे।
गोयल ने यहां उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत-यूएई व्यापार समझौते में किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है और इससे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने की भी उम्मीद है।
गोयल ने कहा, “इस समझौते से अगले पांच वर्षों में कृषि उत्पादों के निर्यात में 85 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय उत्पादों की खाड़ी देशों तक पहुंच बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
भंडारा में PMFME योजना के तहत 228 नए खाद्य उद्योगों का लक्ष्य, मिलेगा 35% तक अनुदान
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
उन्होंने कहा कि सोने में यूएई को दी गई रियायती शुल्क की पेशकश से कच्चे माल की लागत में कमी आएगी जिससे यूएई को होने वाले निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएई को रत्न एवं आभूषण निर्यात वर्ष 2023 में करीब 10 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। (एजेंसी)
