भारत की तैयारियों से डर जाएंगे दुश्मन! सेना की क्या तैयारियां, कौन-सी झांकियां गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी?

Republic Day Parade 2026: पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का यह पहला गणतंत्र दिवस परेड है। सेना ने क्या तैयारियां की हैं? कौन- सी झांकियां दिखाई जाएंगी? इसे लेकर उत्सुकता बनी है।
India preparations will frighten the enemy! What are the army preparations, and which tableaux will be seen in the Republic Day parade?
भारतीय सेना का हथियार। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

India Defense Power: मई 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपना पहला गणतंत्र दिवस का आयोजन करने के लिए तैयार है। सुरक्षा बल और सेना के जवान, करतब दिखाने को तैयार हैं। इस साल का गणतंत्र दिवस परेड बहुत खास होगा। भारत सैन्य क्षमता को नए अंदाज में दुनिया को दिखाएगा। पहली बार पूरी परेड बैटल एरे फॉर्मेशन में हो रही। दर्शकों को लगेगा कि सेना युद्ध के लिए जा रही है।

सेना के जवान अपने हथियारों को उसी अदाज में आगे लेकर बढ़ेंगे, जैसे वास्तविक जंग में बढ़ते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में पहले टोही करने वाले हाई मोबिलिटी रेकी व्हीकल्स आएंगे। उनमें ड्रोन, बैटलफील्ड सर्विलांस रडार और एंटी-टैंक मिसाइल होंगे। सेना के जवान अपना पराक्रम दिखाएंगे। विजय चौक से कर्तव्य पथ तक, दिल्ली की इस परेड पर दुनियाभर की नजरें टिकी होंगी।

अपनी सैन्य क्षमता दिखाएगा भारत

पहले चरण के बाद जवान टैंक जैसे-T-90 और अर्जुन MBT, BMP-2, नाग मिसाइल सिस्टम, ATAGS, धनुष तोप, एयर डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स, लाइट स्ट्राइक व्हीकल्स और लॉजिस्टिक्स व्हीकल्स लेकर आगे बढ़ेंगे।

खास क्या होगा?

परेड में जानवरों का काफिला बेहद दिलचस्प होने वाला है। बैक्ट्रियन ऊंट पहले से सुर्खियों में है। परेज में अलग-अलग जानवरों का काफिला होगा। इसे सेना इस्तेमाल करती है। लद्दाख का खूबसूरत घोड़ा, जिसे दुनिया जांस्कर पोनी नाम से जानता है। यह भी काफिले की शान बढ़ाएगा। बैक्ट्रियन ऊंट और हैंडलरों के साथ खूंखार कुत्ते भी परेड का हिस्सा हैं।

भैरव कमांडों दिखाएंगे पराक्रम

इन्फैंट्री कॉलम और नई बनी भैरव लाइट कमांडो बटालियन परेड में पहली बार नजर आएगी। भैरव बटालियन ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनाई गई है। यह तेज, हाई इंपैक्ट ऑपरेशन के लिए स्पेशल है। आकाश में फ्लाईपास्ट भी धमाकेदार होने की उम्मीद है।

आसमान में मंडराएंगे राफेल-एलसीएच जैसे फाइटर जेट

राफेल, सु-30, अपाचे, एलसीएच प्रचंड, एएलएच ध्रुव, एमआई-17 जैसे हेलिकॉप्टर और विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ेंगे। कुल 18 मार्चिंग कॉन्टिंजेंट्स और 13 बैंड्स भाग लेंगे। इस साल का थीम-वंदे मातरम के 150 साल है। पूरी परेड में स्वदेशी हथियारों की झलक दिखेगी।

कहां देख सकते हैं परेड?

रिपब्लिक डे परेड देखना चाहते हैं तो आप जंतर-मंतर, संसद भवन रिसेप्शन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर टिक खरीद सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर से भी टिकटें खरीद सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com