Health Ministry Issued An important Advisory Regarding Ebola Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इबोला वायरस को लेकर एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 2 जून 2026 तक भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात और सावधानी नही बरती गई तो यह बहुत तेजी से फैल सकता है।
दरअसल मंत्रालय ने इबोला प्रभावित देशों से लौटे लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया और कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अधिकारियों को इसकी सूचना दें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एडवाइजरी में कहा कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 21 दिनों के भीतर इबोला प्रभावित देशों से यात्रा करके लौटें है तो उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विदेश से लौंटे लोग तुरंत खुद को आइसोलेट करें और इबोला के लक्षण दिखने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना दे। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें शुरुआती समय में ही जल्दी इलाज मिलने पर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में हाल ही में इबोला वायरस के मामले सामने आए हैं। संक्रमित होने के 2 से 21 दिनों के अन्दर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते है-
यह भी पढ़ें- शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर बढ़ा विवाद, प्रकाशक ने नष्ट की 45,000 प्रतियां; जानें क्या है पूरा मामला
यह मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों- जैसे खून, पसीना, लार या अन्य शारीरिक स्राव के संपर्क में आने से फैलती है। सामान्य बुखार से गंभीर रूप ले सकती है। कई मामलों में नाक, मसूड़ों या त्वचा से रक्तस्राव भी होने लगता है।
स्वास्थ्य विभाग ने इबोला के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत खुद को आइसोलेट करने की सलाह दी है। साथ ही 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 1075 भी जारी किया है। इस नंबर पर इबोला से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए नागरिक संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि समय पर रिपोर्टिंग कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन सेवा का भी उल्लेख किया है। इबोला से जुड़ी जानकारी, सलाह या किसी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं। इबोला को लेकर थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर पहचान से कई जान बच सकती है।
विशेषज्ञो के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बढ़ते दायरे को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। हालांकि, भारत में फिलहाल इबोला(Ebola) का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन इसके खतरे को भी नकारा नही जा सकता है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखे। जागरूकता, सतर्कता और समय पर रिपोर्टिंग ही ऐसे संक्रामक वायरस से छुटकारा दिला सकते है।