‘दित्वाह’ से तबाह श्रीलंका की मदद को भारत आगे, ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू; 21 टन सामग्री संग NDRF रवाना
Operation Sagar Bandhu: भारत ने 'पड़ोसी प्रथम' के तहत चक्रवात 'दित्वाह' से पीड़ित श्रीलंका के लिए 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया है। 21 टन राहत सामग्री और 80 से अधिक NDRF कर्मी कोलंबो पहुंचे हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मदद सामग्री के साथ भारतीय वायुसेना का विमान पहुंचा श्रीलंका, फोटो- सोशल मीडिया
Operation Sagar Bandhu Latest Update: चक्रवात ‘दित्वाह’ से श्रीलंका में भीषण तबाही आने के बाद, संकट के इस समय में भारत ने अविलंब मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान के तहत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है।
भारत ने ‘पड़ोसी प्रथम’ की भावना को दोहराते हुए, आपदा में लोगों को राहत पहुंचाने की पहल की है। वायुसेना के मुताबिक, राहत सामग्री लेकर सी-130 और आईएल-76 विमान दिल्ली के निकट हिंडन एयर बेस से श्रीलंका के लिए रवाना हुए थे। वायुसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ये विमान 29 नवंबर की रात को रवाना हुए और रविवार (30 नवंबर) सुबह कोलंबो में लैंड कर चुके हैं।
21 टन सामग्री संग NDRF रवाना
इन विमानों में कुल 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ (NDRF) कर्मी और 8 टन उपकरण भेजे गए हैं। श्रीलंका भेजी गई सामग्री में आवश्यक राशन, दवाइयां, मेडिकल किट, भिष्म क्यूब्स और अन्य आपदा राहत उपकरण शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम श्रीलंका में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिशों में जुटी है। आईएल-76 विमान पहले ही कोलंबो पहुंच चुका था और यह दल राहत सामग्री उतारने के साथ-साथ फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने का काम भी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
आए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
लेबनानी राष्ट्रपति के किस बयान पर भड़का ईरान? अब्बास अराघची ने दी बड़ी नसीहत, कहा- असली दुश्मन को पहचानों
कांगो में इबोला से 82 लोगों की मौत; युगांडा तक फैला वायरस, क्या अफ्रीका में मचेगी तबाही?
तेज राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान तैनात
ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल बचाव अभियान को अंजाम देने वाले दल की तैनाती और राहत सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। राहत कार्यों की गति तेज करने के लिए, भारतीय वायुसेना ने कोलंबो में एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर भी तैनात किए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए वायुसेना के सी-17, सी-130 और आईएल-76 परिवहन विमान तैयार रखे गए हैं।
#WATCH | ऑपरेशन सागर बंधु के तहत, INS विक्रांत के चेतक हेलीकॉप्टरों ने आज श्रीलंका में सर्च और रेस्क्यू उड़ानें भरीं, और चक्रवात ‘दितवाह’ से प्रभावित लोगों की मदद की। भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है, और जान बचाने और समय पर राहत पहुंचाने के लिए मिलकर काम… pic.twitter.com/ka0MmpZHH4 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
तमिलनाडु में भी तेज की गई बचाव कार्रवाई
यह अभियान केवल श्रीलंका तक सीमित नहीं है। दक्षिणी भारत के तटीय क्षेत्रों में राहत प्रयासों को तेज करने के लिए, तमिलनाडु में भी राहत और बचाव की कार्रवाई तेज कर दी गई है। वायुसेना के विमान यहां आवश्यक उपकरण एवं राहतकर्मियों को लेकर पहुंचे हैं। सी-17 ग्लोबमास्टर ने पुणे से चेन्नई तक एक और एनडीआरएफ टीम तथा भारी उपकरण पहुंचाए हैं। अतिरिक्त सहायता के तौर पर, एक और सी-17 विमान वडोदरा में एनडीआरएफ टीम और उनके उपकरणों के साथ लोड किया जा रहा है, जिसे चेन्नई भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: मौसम का डबल अटैक: उत्तर में सर्दी और कोहरे का कहर तो दक्षिण में चक्रवात ‘दित्वाह’ से तबाही की आशंका
भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि वह जीवन बचाने और संकटग्रस्त पड़ोसी देशों को हर संभव समय पर सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन सागर बंधु, भारत व श्रीलंका की मैत्री और क्षेत्रीय सहयोग का एक संवेदनशील और मानवीय उदाहरण बनकर सामने आया है।
