- Hindi News »
- India »
- India Indonesia Decide To Enhance Defence And Trade Ties
भारत और इंडोनेशिया के बीच बढ़ेंगे रक्षा-व्यापार संबंध, PM मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से की बात
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों देशों ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर सहमति बनी...

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से चर्चा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: एक्स@narendramodi)
नई दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। वे रविवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की।
बातचीत में दोनों देशों ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने, खासकर रक्षा विनिर्माण तथा आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया को 10 देशों के आसियान समूह के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया और कहा कि दोनों देश इस क्षेत्र में नियम-आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं।
India is honoured to welcome President Prabowo Subianto. When we marked our first Republic Day, Indonesia was the guest nation and now, when we are marking 75 years of India being a Republic, President Subianto will be attending the celebrations. We discussed various aspects of… pic.twitter.com/8YiWA8zlQb — Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2025
चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर चर्चा
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बात पर सहमत हैं कि नौवहन (Shipping) की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
आर्थिक संबंधों को बढ़ाना देने की जरूरत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला पर संयुक्त रूप से काम करने पर सहमत हुए हैं। भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में हुए समझौते से अपराध रोकथाम, खोज एवं बचाव तथा क्षमता निर्माण में सहयोग और मजबूत होगा। इस दौरान दोनों पक्षों ने समग्र आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार क्षेत्र में विविधता लाने बाजार पहुंच की आवश्यकता पर चर्चा की।
समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और कट्टरपंथ से मुक्ति के क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारत के साथ आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के निर्देश दिए
वार्ता में भारत ने इंडोनेशिया की ब्रिक्स सदस्यता का भी स्वागत किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस बातचीत को सार्थक बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष साझा हितों के कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। सुबियांतो ने कहा कि मैंने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमें भारत के साथ आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने की जरूरत है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India indonesia decide to enhance defence and trade ties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














