Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंगापुर के साथ भारत ने की मिलिट्री एक्सरसाइज, दोनों सेनाओं की ताकत देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, VIDEO

भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बल के बीच द्विपक्षीय अभ्यास 28 से 30 नवंबर 2024 तक देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज महाराष्ट्र में आयोजित किया गया। इस द्विपक्षीय अभ्यास में जॉइंट योजना, तैयारी और गोलाबारी का समन्वय दिखा।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 01, 2024 | 08:12 AM

संयुक्त सैन्य अभ्यास अग्नि वारियर का 13 वां संस्करण (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: संयुक्त सैन्य अभ्यास अग्नि वारियर का 13वां संस्करण संपन्न हो गया है। इस अभ्यास में भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बलों ने हिस्सा लिया। दोनों सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शनिवार को फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) में संपन्न हआ है। यह तीन दिवसीय अभ्यास 28 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2024 को खत्म हुआ। इसमें सिंगापुर सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने भाग लिया। जिसमें सिंगापुर आर्टिलरी के 182 कर्मी और भारतीय सेना की टुकड़ी में आर्टिलरी रेजिमेंट के 114 कर्मी शामिल थे। इस अभ्यास का वीडियो भी जारी किया गया है।

इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की तोपों द्वारा संयुक्त हमले की योजना, निष्पादन और नई पीढ़ी के उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया। XAW-2024 का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक बहुराष्ट्रीय बल के रूप में अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को बढ़ाना था। भारत और सिंगापुर के बीच हुए इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को देखकर भारत के दुश्मन देशों की हालत भी खराब हो गई होगी।

Exercise Agni Warrior, #XAW24 The 13th edition of #Exercise Agni Warrior, #XAW24, a bilateral exercise between the #IndianArmy and the Singapore Armed Forces, #SAF is being held at Devlali Field Firing Ranges, #DFFR, #Maharashtra from 28 to 30 November 2024. The bilateral… pic.twitter.com/0WCWByhlC8 — ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) November 30, 2024

इस कार्यक्रम में आर्टिलरी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अदोश कुमार, स्कूल ऑफ आर्टिलरी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना और सिंगापुर सशस्त्र बलों के मुख्य आर्टिलरी अधिकारी कर्नल ओंग चिउ पेरंग मौजूद थे। गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेने वाले सैनिकों की उच्च स्तरीय व्यावसायिक कौशल और विशेषज्ञता प्रदर्शित करने के लिए जमकर सराहना की।

देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

अभ्यास में व्यापक संयुक्त तैयारी, समन्वय, एक-दूसरे की क्षमताओं की समझ, प्रक्रियाएं और भारतीय और सिंगापुर तोपखाने प्रक्रियाओं के बीच सामान्य इंटरफेस का विकास शामिल था। यह सिंगापुर सशस्त्र बलों के सैनिकों द्वारा फायर पावर प्लानिंग की पेचीदगियों को उजागर करने वाले सफल प्रशिक्षण की परिणति को चिह्नित करता है। दोनों पक्षों ने अभ्यास के दौरान विशिष्ट तकनीकों का उपयोग किया और संयुक्त प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान किया।

India did military exercise with singapore in deolali maharashtra watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2024 | 08:12 AM

Topics:  

  • Indian Army
  • Singapore

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिका से भारत को मिले AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर, अमेरिकी सेना ने इसी से कई देशों में किए हैं ऑपरेशन

2

भारतीय सेना में इंटर्नशिप करने का बड़ा मौका, आवेदन की आखिरी तारीख न करें मिस, मिलेगा स्टाइपेंड

3

सिंगापुर में भारतीय पर्यटक बने सबसे बड़े खर्चालू, लक्जरी सामान पर उड़ाए करोड़ों डॉलर

4

भारतीय ‘जोरावर’ से खौफजदा हुआ चीन…सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटे जिनपिंग, LAC के लिए किया बड़ा इंतजाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.