- Hindi News »
- India »
- India Can Host The 2036 Olympics After The G20 Mission
G-20 से नसीहत लेकर 2036 में ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत
देशभर में आज आजादी का दिन मनाया जा रहा है इस 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार झंडा फहराया है।आने वाले साल 2036 में ओलपिंक खेलों के आयोजन को लेकर संभावना जारी की है। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया।
- Written By: दीपिका पाल

2036 में भारत करेगा ओलंपिक की मेजबानी (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया है। अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 11वीं बार झंडा फहराया है। झंडा फहराने के बाद पीएम मोदी ने स्वर्णिम काल में भारत की उपलब्धियों और 2047 के विकसित भारत की नीतियों को लेकर बात कही। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ियों के सम्मान में बात कही तो वहीं पर आने वाले साल 2036 में ओलपिंक खेलों के आयोजन को लेकर संभावना जारी की है। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया।
जी-20 शिखर सम्मेलन ने भारत को बताया सशक्त
मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारे साथ तिरंगे झंडे के नीचे वे नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं।”उन्होंने कहा, ‘‘हम नए सपने, नए संकल्प और पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों की तरफ बढ़ेंगे।”प्रधानमंत्री ने पैरा-ओलंपिक के लिए भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि भारत में बड़े से बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की ताकत है। मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज
मिलान में विंटर ओलंपिक से पहले हिंसक प्रदर्शन, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती का कड़ा विरोध
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटा, जानें नई टैरिफ दरें
सफेद झूठ बोल रहे हैं PM मोदी…बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर ममता के साथ आए हुमायूं कबीर, दावों की खोली पोल
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। (वीडियो सोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी/यूट्यूब) pic.twitter.com/PYgSyrrDuS — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2024
भारत में ओलंपिक में 6 पदक किए हासिल
बीते दिनों ही पेरिस में संपन्न हुए ओलंपिक खेलों के आयोजन में भारत के नाम 6 पदक दर्ज रहें। ओलंपिक खेलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में पदक जीते हैं इसमें सबसे ज्यादा कांस्य पदक भारत ने जीते हैं तो वहीं पर एक सिल्वर भारत को मिला है। इसके अलावा भारत को ओलंपिक में सोने के पदक की उम्मीद थी लेकिन यह सपना पेरिस के ओलंपिक में नजर नहीं आया हैं। इससे पहले तोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत का काल स्वर्णिम हुआ था जिसमें भारत को खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोने का पदक दिलाया था।
India can host the 2036 olympics after the g20 mission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट का प्रस्ताव, बीएमसी का बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 09:13 AMविदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम
Mar 01, 2026 | 09:04 AMनाशिक जिला परिषद में टेंडर घोटाले का आरोप, मंजूर फाइल फाड़कर बदला ठेकेदार
Mar 01, 2026 | 09:02 AM‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया कमांडर, जंग से दुनिया में हाहाकार
Mar 01, 2026 | 09:02 AMस्मार्ट सिटी सड़कों में 500 से ज्यादा खामियां, ठेकेदार के 25 करोड़ रुपये रोके गए
Mar 01, 2026 | 08:49 AMईरान पर भीषण हमला: खामेनेई की बेटी और पोते समेत परिवार के कई सदस्यों की मौत, ट्रंप का दावा
Mar 01, 2026 | 08:37 AMHair Care Hacks: रूखे और बेजान बालों के लिए बनाएं हेयर मास्क, हफ्ते भर तक नहीं उलझेंगे बाल
Mar 01, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














