Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी ‘LUX’ के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, 200 करोड़ कर चोरी का मामला

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 29, 2024 | 03:53 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली. भारत में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापेमारी की। यह छापे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित लक्स इंडस्ट्रीज के ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर मारे गए। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

सुबह 6 बजे पड़े छापे

जानकारी के मुताबिक कंपनी पर 200 करोड़ रूपये से अधिक की कर चोरी का आरोप है। जिसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह छापेमारी की। IT की टीम ने सुबह 6 बजे तीनों राज्यों में एक साथ छापे मारे। फिलहाल छापेमारी चल रही है।

Income Tax Department is conducting raids on Lux Industries over allegations of tax evasion of more than Rs 200 crores. Search is underway in multiple cities at premises linked to the company including Kolkata. Offices and residences of top officials are covered in the raids:… — ANI (@ANI) September 22, 2023

लक्स का बयान आया सामने

वहीं, आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान लक्स इंडस्ट्रीज का भी बयान सामने आया है। लक्स इंडस्ट्रीज ने कहा, “हम बताना चाहेंगे कि हमारे परिसर में सर्वेक्षण किया जा रहा है और कंपनी अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। हम आगे यह सूचित करना चाहेंगे कि चूंकि सर्वेक्षण अभी पूरा नहीं हुआ है इसलिए हम इसके प्रभाव का आकलन करने में असमर्थ हैं। एक बार सर्वेक्षण समाप्त हो जाने पर, यदि उपरोक्त सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप कोई महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, तो कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों को अपडेट करेगी।”

सम्बंधित ख़बरें

महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह

एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट

होम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO

इनसाइडर ट्रेडिंग में लक्स के MD का नाम

गौरतलब है कि लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने साल 1957 में की थी। कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंडरगारमेंट्स बनाती है। पिछले साल शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों पर प्रतिबंध लगाया था इन लोगों में लक्स इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक टोडी के बेटे उदित टोडी का नाम भी शामिल था। उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे। सेबी ने उक्त मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 2.94 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश दिया था।

Income tax raids against lux in west bengal tamil nadu and new delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2023 | 09:47 PM

Topics:  

  • Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.