दिखने लगा हेली गुब्बी वॉल्कैनो ब्लास्ट का असर, Air india ने कई अंतरराष्ट्रीय-घरेलू उड़ानें की रद्द

Heli Gubbi Volcano Blast: हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सावधानी बरतते हुए, एयर इंडिया ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे परिचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ।
air india
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Air India cancels International and Domestic flights: हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद, एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द कर दी हैं। कंपनी ने बताया कि जिन विमानों ने प्रभावित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी थी, उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है, जिसके कारण उड़ान संचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ है।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक एडवाइजरी जारी करते हुए इस निर्णय को मजबूरी में लिया गया बताया और यात्रियों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। कंपनी ने उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया।

रद्द की गई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यह एक अप्रत्याशित और उनके नियंत्रण से बाहर की स्थिति है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। कंपनी ने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही उड़ानें पुनः शुरू कर दी जाएंगी और सभी प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द नई बुकिंग की जानकारी दी जाएगी। ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित हुए विमानों की सुरक्षा जांच के कारण एयर इंडिया को 24 और 25 नवंबर को कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

24 नवंबर को रद्द हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:

• एआई 106- न्यूर्क से दिल्ली

• एआई 102- न्यूयॉर्क से दिल्ली

• एआई 2204- दुबई से हैदराबाद

• एआई 2290- दोहा से मुंबई

• एआई 2212- दुबई से चेन्नई

• एआई 2250- दम्माम से मुंबई

• एआई 2284- दोहा से दिल्ली

25 नवंबर को रद्द हुई घरेलू उड़ानें:

• एआई 2822- चेन्नई से मुंबई

• एआई 2466- हैदराबाद से दिल्ली

• एआई 2444 / 2445- मुंबई–हैदराबाद-मुंबई

• एआई 2471 / 2472- मुंबई–कोलकाता-मुंबई

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर उड़ानें रद्द होने पर निराशा व्यक्त की, हालांकि अधिकांश ने सुरक्षा को प्राथमिकता देने के एयर इंडिया के फैसले का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:

यात्रियों के लिए सहायता और वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया की ग्राउंड टीम लगातार यात्रियों को उनकी यात्रा स्थिति की जानकारी दे रही है और उन्हें तुरंत सहायता प्रदान कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर होटल ठहराव की व्यवस्था भी की जा रही है, और जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com