मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक

Heavy Rain Alert 17 States: मौसम विभाग ने 29 जुलाई को 17 राज्यों में अगले 8 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश, आंधी और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
Major warning from the Meteorological Department: The next 8 hours are critical, with a 'double attack' of rain and strong winds hitting these 17 states.
भारी बारिश से प्रभावित होता जनजीवन (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज देश के 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि आकाशीय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। उन्होंने मीडिया के साथ हुई बातचीत में यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में मानसून ऐसे ही बना रहेगा, जिससे सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने लोगों को खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। इतना ही नही उन्होंने निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी

आज देश के 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन वहीं कुछ इलाकों में आकाशीय गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली के गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज समेत कई जिलों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भी प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि दिल्ली में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। आज भी शहर में मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 30 जुलाई को भी मौसम ऐसे ही खराब बना रहेगा। ऐसे में बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इतना ही नही बल्कि पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आपको बताते चले कि 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विभिन्न राज्यों के अधिकांश इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में बारिश का दौर बना रह सकता है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में भी आज जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना यह है कि अगसे 3-4 दिनों तक कई राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस बीच 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में भी मानसून का असर लगातार बना हुआ है। विभाग के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

झारखंड में  कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड के आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। जबकि रांची, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 29 जुलाई और 2 से 3 अगस्त के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि जम्मू-कश्मीर में भी कुछ दिनों तक मौसम ऐेसे ही खराब बना रह सकता है। कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन श्रीनगर, गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, बडगाम, शोपियां, जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Navbharat Live
navbharatlive.com