IMD Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Delhi UP Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।
IMD weather alert
मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया (AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka Mausam 8 September: भारत के कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक और परेशान करने वाली चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक आज 8 सितंबर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के करीब 17 राज्यों में अगले 9 से 10 घंटे के दौरान भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 

मौसम विभाग ने इसके अलावा पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तर-पूर्व भारत में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में लोगों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है, जबकि मछुआरों को समुद्र से दूरी बनाने के लिए कहा गया है।

यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज देश के 17 राज्यों में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

मध्य भारत में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 8 से 11 सितंबर के दौरान बारिश-आंधी का दौर जारी रहेगा। वहीं, 8 से 10 सितंबर और 13 सितंबर को विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।  मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को बहुत अधिक सावधान रहने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का कहर

IMD की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अभी मानसून का कहर जारी रहने वाला है। हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर से 13 सितंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही  9-13 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

IMD weather alert
चित्रकूट में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM योगी, बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिया मुआवजा और भूमि पट्टा

उत्तराखंड के कई इलाकों में होगी भारी बारिश  

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8-9 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाए भी हो सकती हैं। वहीं, हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी आ सकती है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com