Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IMD Alert: मानसून होगा मेहरबान…खुश होंगे किसान, IMD ने खुशखबरी देने के साथ कर दी भयावह भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मंगलवार को किसानों के लिए खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसूनी बारिश 105 फीसदी अधिका होने के आसार हैं। हालांकि IMD खुशखबरी के साथ एक भयावह भविष्यवाणी भी की है...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 15, 2025 | 05:22 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मंगलवार को एक अच्छी खबर दी है। इस बार मानसून के मौसम में देशभर में सामान्य से ज्यादा यानी अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह खबर किसानों के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए राहत लेकर आई है।

आपको बता दें कि भारत जैसे कृषि आधारित देश में जहां खेती ज्यादातर बारिश पर निर्भर करती है, वहां मानसून का अच्छा होना बेहद जरूरी है। खेती का भारत के GDP में लगभग 18% योगदान है, इसलिए बारिश अच्छी हो तो इसका सीधा फायदा देश की आर्थिक सेहत पर भी पड़ता है।

105% तक ज्यादा वर्षा: मौसम विभाग सचिव

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान औसतन 105% तक ज्यादा वर्षा हो सकती है, यानी कि करीब 87 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है। यह आंकड़ा पिछले कई वर्षों की औसत बारिश से थोड़ा अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें

मार्च में मानसून जैसा मिजाज: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और ओलों का साया, जानें आपके शहर का हाल

सावधान! अगले 48 घंटों में 17 राज्यों में कुदरत का कहर, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD Alert जारी

विदर्भ में गर्मी का तांडव! नागपुर समेत कई जिलों में पारा 40°C के पार, अगले 4 दिन होंगे बेहद खास

महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम: कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश की चेतावनी, 4 अप्रैल तक असर जारी

अलनीनों का नहीं होगा असर: आईएमडी

IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस बार अल नीनो का असर नहीं दिखेगा। अल नीनो वो स्थिति होती है जब समुद्र का तापमान बढ़ने से बारिश कम होती है, लेकिन इस साल ऐसी कोई स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। हर साल की तरह इस बार भी मानसून जून के पहले हफ्ते में केरल से दस्तक देगा और फिर धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा। सितंबर के मध्य में मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।

खुशखबरी के साथ भयावह भविष्यवाणी

हालांकि अच्छी बारिश की खबर के साथ कुछ चिंताजनक बातें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू पड़ने की संभावना है। इससे बिजली की मांग बहुत बढ़ सकती है और कुछ इलाकों में सूखा और पानी की कमी जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में खेती करीब 42% आबादी की रोज़ी-रोटी का साधन है और अधिकांश सिंचाई का ज़रिया भी मानसूनी बारिश ही होती है। ऐसे में अगर बारिश अच्छी होती है, तो फसलें भी अच्छी होंगी और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। अच्छी पैदावार भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

Imd alert monsoon 2025 good news for farmers heatwave warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 05:22 PM

Topics:  

  • IMD
  • IMD Prediction
  • Monsoon News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.