RBI के ऐलान के बाद अब इन बैंकों ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी, जानें कितना महंगा हुआ लोन भरना
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने रेपो रेट से संबंधित लोन देने की ब्याज दर को बढ़ा दिया है।
- Written By: काजल चोपड़े
आईसीआईसीआई बैंक (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC Meeting) की बैठक के बाद अपने रेपो रेट बढ़ा दिए। आरबीआई ने रेपो (RBI Repo Rate) रेट में 0.50 फीसदी की इजाफा कर दिया है। अब इसका असर भी दिखने लग गया है।
प्राइवेट सेक्टर की एक और एक सरकारी बैंक ने अपने कर्ज देने की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। मिली हुई खबर के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन देने के ब्याज दर को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी कर्ज देने की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है।
बता दें कि,रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने शुक्रवार को 0.50 फीसदी रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद आरबीआई का रेपो रेट 5.40 फीसदी पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कहा कि एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिग रेट (I-EBLR) को आरबीआई के बढ़ाए हुए रेपो रेट के अनुसार कर दिया गया है। ICICI Bank ने कहा कि I-EBLR अब 9.10 फीसदी सालाना या मासिक कर दिया गया है। 5 अगस्त 2022 से नई दर प्रभावी हो गई है।
वहीं, सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने रेपो रेट से संबंधित लोन देने की ब्याज दर को बढ़ा दिया है। इस वजह अब लोन महंगे हो जाएंगे। EBLR वो ब्याज दर है, जिससे कम दर पर बैंक कर्ज देने की अनुमति नहीं देते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने एक्सटर्नल बेंचमार्क, रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 7।90 फीसदी कर दिया है। पीएनबी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में इजाफा करने के बाद रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 7.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया गया है। नई दरें 8 अगस्त 2022 से प्रभावी हो जाएंगी।
