हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

Hyderabad Aston Martin Accident: हैदराबाद के माधापुर में एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे को BNSS नोटिस दिया गया है।
hyderabad aston martin accident bail
हैदराबाद एस्टर्न मार्टिन हादसासौजन्य-सोशल मीडिया
Updated on

Lingamneni Sanjush Aston Martin Accident: हैदाराबाद में 16 अगस्त की दोपहर एस्टर्न मार्टिन कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। हैदराबाद में माधापुर पुलिस स्टेशन इलाके में एस्टन मार्टिन कार दुर्घटना में 26 साल की महिला की मौत के मामले में लिंगमनेनी संजूश को नोटिस भेजा है।

माधापुर पुलिस ने जनसेना पार्टी के सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजूश को 35(3) BNSS का नोटिस भेजा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "जांच के तहत, हमने दुर्घटना के सिलसिले में लिंगमनेनी संजूश को 35(3) BNSS का नोटिस दिया है और उन्हें स्टेशन से जमानत दे दी है।"

आरोपी का ब्रेथलाइजर टेस्ट और ड्रग टेस्ट

तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार से टक्कर लगने के कारण एक महिला की मौत के मामले में, साइबराबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, "हमने उसी दिन आरोपी को पकड़ लिया, उसका ब्रेथलाइजर टेस्ट और ड्रग टेस्ट किया। उसके टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए। उसके सैंपल का एक और सेट लिया गया जिसे FSL भेजा गया।"

साइबराबाद पुलिस ने एस्टन मार्टिन कार जब्त कर ली है। यह कार लिंगमनेनी संजुश (21) चला रहा था। लिंगमनेनी संजुश बिजनेसमैन और जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश का बेटा है। यह कार 16 अगस्त को हुए एक जानलेवा कार एक्सीडेंट में शामिल थी, जिसमें 26 साल की सेल्स गर्ल की मौत हो गई थी।

इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ हादसा

दरअसल, 16 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे, हैदराबाद के माधापुर में इनऑर्बिट मॉल के सामने एक जानलेवा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 26 साल की भारती मुखी की मौत हो गई। वह लाइफस्टाइल स्टोर, इनऑर्बिट मॉल में सेल्स गर्ल का काम करती थी।

hyderabad aston martin accident bail
जयपुर में CJP नेताओं का विरोध, ग्रामीणों ने आशुतोष रांका समेत कई लोगों को पीटकर खदेड़ा, देखें VIDEO

हैदराबाद एस्टर्न मार्टिन हादसा क्या है?

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि "उस दिन, वह अपनी कलीग पूजा अशोक के साथ ITC कोहेनूर के पास खाना लाने गई थी। जब वे इनऑर्बिट मॉल की ओर लौट रहे थे और इनऑर्बिट मॉल के सामने सड़क पार कर रहे थे, तो कहा जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन नंबर TG-09-G-0666 वाली एक कार तेज रफ्तार से और लापरवाही से आई और भारती मुखी को टक्कर मार दी।"

पुलिस ने बताया, कि "भारती मुखी के सिर पर बहुत ज्यादा खून बहने से चोट लगी और उन्हें तुरंत जुबली हिल्स के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस ने जांच के दौरान इस बात की पुष्टि की कि एक्सीडेंट के समय गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति लिंगमेनेई संजुश, लिंगमेनेई रमेश का बेटा था, जो कि 21 साल का है। पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ लिया। लेकिन अब उसे जमानत दे दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com