Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई मॉक ड्रिल की रेंज, देश के 295 जिलों में नागरिकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

गृह मंत्रालय ने बुधवार को होने वाले देशव्यापी मॉक ड्रिल की रेंज को बढ़ाते हुए इसमें 51 जिलों को और जोड़ा है। अब बुधवार को 244 की जगह 295 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 07, 2025 | 02:04 PM

देश में मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने शीर्ष पर है। इसके चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय बुधवार (7 मई 2025) को देश के कई शहरों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। पहले ये मॉक ड्रिल देश के 244 जिलों में आयोजित होने वाले थे, लेकिन इसमें कुछ और जिलों को जोड़ा गया है।

दरअसल साल 2010 तक सिविल डिफेंस के लिए तैयार जिलों की संख्या 244 थी। उसके बाद कुछ जिलों का बंटवारा हो गया, नए जिले बन गए, जिसके चलते सिविल डिफेंस जिलों की संख्या में इजाफा हो गया और इसमें 51 जिले बढ़ गए। इस हिसाब से अब 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है।

गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल की रेंज और बढ़ाकर इसमें 51 जिलों को और जोड़ने का फैसला किया है। अब बुधवार को 244 के स्थान पर 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देशभर में कराए जा रहे मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों में सिविल डिफेंस को लेकर जागरूकताबढ़ानाहैताकि समय आने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए उचित निर्णय ले सकें।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 9 जनवरी LIVE: ED की छापेमारी के खिलाफ आज प्रोटेस्ट मार्च निकालेंगीं CM ममता

कैंसर ने छीनी खुशियां, फिर जापान में मिला दूसरा प्यार… विदेश मंत्री जयशंकर की ‘फिल्मी’ लव स्टोरी

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कड़वाहट तेज! युनूस सरकार ने रोकी वीजा सेवाएं, ट्रंप से लगाई गुहार

सिर्फ एक सवाल…और छिन जा रहा भारतीय छात्रों का सपना, डिग्री के बावजूद US में नहीं मिल रही नौकरी

गृह मंत्रालय ने यह निर्णय इसलिए भी लिया क्योंकि कई जिलों को तोड़कर उनकी संख्या 2 या उससे अधिक संख्या कर दी गई, जिससे उनकी संख्या अब बढ़ गई है। समय-समय पर ऐसे मॉक ड्रिल सिविल डिफेंस के लिए जबाबदेह संगठनों की ओर से कराए जाते रहे हैं।

1971 के बाद सबसे बड़ी मॉक ड्रिल

विशेषज्ञों के अनुसार पिछले पांच दशक में यह पहली बार है कि देश में इतने बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस कर्मियों की ओर से मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। इससे पहले 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय इस प्रकार के मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। माना जा रहा है कि कल होने वाला मॉक ड्रिल अब तक का सबसे बड़ा युद्ध से पहले का मॉक ड्रिल होगा।

देश में मॉक ड्रिल पर तैयारी शुरू

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पूरे देश में मॉक ड्रिल की तैयारियां अपने जोर पर हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने यहां पर मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी डीसीपी से तैयारियों के लिए विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है। दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत देश के लगभग सभी राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

देशभर में बजेगा हमले की चेतावनी वाला सायरन, कई राज्यों में छाएगा अंधेरा

गृह मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे इस 295 जिलों में मॉक ड्रिल के अलावा भी बहुत सारे संगठन अपने-अपने स्तर पर बुधवार को मॉक ड्रिल में शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने स्थानीय और राज्य स्तर पर संबद्ध अधिकारियों को जानकारी दी है।

Home ministry has increased the range of war exercises mock drills will be conducted in these many districts of the country instead of 244

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 04:22 PM

Topics:  

  • Home Ministry
  • India
  • Military drills
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.