आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 8 अप्रैल 2025: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की सभी बड़ी खबरें
Hindi Breaking News Update LIVE: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Hindi Breaking News Update LIVE: पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। देश-दुनिया में इस वक्त की सभी बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…
सम्बंधित ख़बरें
बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
जैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव
आज की ताजा खबर 26 मई: घुसपैठ पर सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, अमित शाह ने किया एलान
08 Apr 2025 01:51 PM (IST)
08 Apr 2025 01:51 PM (IST)जम्मू कश्मीर विधानसभा स्पीकर को पद से हटाने के सदन में पेश किया प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन, अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख, पीडीपी विधायक वहीद पारा और अन्य पीडीपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए नियम 215 के तहत प्रस्ताव का नोटिस पेश किया।
08 Apr 2025 12:35 PM (IST)
08 Apr 2025 12:35 PM (IST)कृष्ण जन्मभूमि विवाद: शाही ईदगाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर शाही ईदगाह के मामले में ASI और केंद्र की संलिप्तता को लेकर दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी।
08 Apr 2025 12:02 PM (IST)
08 Apr 2025 12:02 PM (IST)सरदार पटेल मेमोरियल पहुंचे सोनिया, राहुल और खड़गे, CWC की करेंगे बैठक
अहमदाबाद में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी CWC की बैठक के लिए सरदार पटेल मेमोरियल स्मारक पहुंच चुके हैं। सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी यहां मौजूद हैं।
08 Apr 2025 10:47 AM (IST)
08 Apr 2025 10:47 AM (IST)ब्रह्माकुमारी की प्रमुख दादी रतनमोहिनी का आज निधन हो गया है। 101 वर्ष की उम्र में उन्होेने अपनी अंतिम सांसें लीं। अनका अंतिम संस्कार आबूरोड स्थित शांतिवन में किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के देहावसान का दुःखद समाचार मिला।
दादी रतन मोहिनी जी ने अपना पूरा जीवन ईश्वरीय सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। लोगों में मानवीय मूल्यों का संचार करने और उन्हें समाज कल्याण के लिए प्रेरित करने… pic.twitter.com/x2wwa2zY5C
— Dushyant Singh (@DushyantDholpur) April 8, 2025
08 Apr 2025 09:46 AM (IST)
08 Apr 2025 09:46 AM (IST)कुणाल कामरा विवादित टिप्पणी मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
कुणाल कामरा विवादित टिप्पणी मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई की जाएगी। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।
08 Apr 2025 08:49 AM (IST)
08 Apr 2025 08:49 AM (IST)गुजरात में आज से शुरू होगा कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, जुटेंगे कई शीर्ष नेता
गुजरात में मंगलवार से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। इस आयोजन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
08 Apr 2025 08:08 AM (IST)
08 Apr 2025 08:08 AM (IST)संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से SIT आज करेगी पूछताछ
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में SIT आज सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पूछताछ करेगी। संसद को संभल हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। आरोपी सांसद को पिछले दिनों एसआईटी ने नोटिस दिया था।
08 Apr 2025 07:26 AM (IST)
08 Apr 2025 07:26 AM (IST)जयपुर में तेज रफ्तार SUV गाड़ी ने 9 को कुचला, दो की जान गई
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नशे में धुत तेज रफ्तार SUV गाड़ी चालक ने 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
08 Apr 2025 06:47 AM (IST)
08 Apr 2025 06:47 AM (IST)अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी विंस और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बैठक शुरू
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी विंस और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज बैठक की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में युद्ध विराम को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है। ऐसे में युद्ध विराम हो सकता है।
08 Apr 2025 06:43 AM (IST)
08 Apr 2025 06:43 AM (IST)दुबई के क्राउन प्रिंस आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे
यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज से दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनका पहला भारत दौरा रहेगा। वह विदेश मंत्री विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त वह मुंबई में एक बिजनेस राउंडटेबल में भी भी शामिल होंगे जिसमें भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
