Hindi Breaking News Updates: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हुई। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब दिया, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। हालांकि उन्होंने इस दौरान एक भी बार महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र नहीं किया। जिसके बाद अब एक बार फिर विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं।
04 Feb 2025 09:25 PM (IST)
आप के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बारे में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि "जब इंडिया गठबंधन बन रहा था। यह सभी की सामूहिक समझदारी थी, सभी चाहते थे कि आप भी इसमें शामिल किया जाए। अगर कांग्रेस को विकल्प दिया जाता, तो मुझे नहीं लगता कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा होते।"
#WATCH | Regarding AAP being part of INDIA alliance, Congress leader Pawan Khera says, " When INDIA alliance was being formed...it was a collective wisdom of everyone, everyone was like include them (AAP) too. If Congress was given a choice, I don't think he (Arvind Kejriwal)… pic.twitter.com/KbMfKVqRG7
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 08:54 PM (IST)
गुजरात यूसीसी कमेटी के सदस्य एडवोकेट आरसी कोडेकर ने कहा कि "यूसीसी कमेटी का गठन हो चुका है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पर पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना देसाई के साथ बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। भारतीय विधि आयोग की रिपोर्ट और अन्य राज्यों के यूसीसी एक्ट को संदर्भित किया जाएगा। यह समानता का कानून है। हमारे संविधान के केंद्र में नागरिक हैं। सभी समुदायों की सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखा जाएगा।"
#WATCH | Ahmedabad: Gujarat UCC Committee member Advocate RC Kodekar says, "The UCC committee has been formed, but its functioning will be decided after a meeting is held with former Supreme Judge Ranjana Desai... The report of the Law Commission of India and other state's UCC… pic.twitter.com/azWbmtgCix
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 08:23 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर 'संध्या आरती' का भव्य नज़ारा देखने को मिला है।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | 'Sandhya Aarti' being performed at Triveni Sangam in Prayagraj, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/h9Kvxjbi50
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 07:41 PM (IST)
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। लेकिन उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ पर एक शब्द नहीं कहा, जिस पर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में त्रासदी पर पीएम कुछ नहीं बोले।
04 Feb 2025 06:49 PM (IST)
लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन खत्म हो गया है। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि ''हम और भी बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे। यह हमारा सिर्फ तीसरा कार्यकाल है। हम वो लोग हैं जो देश की जरूरतों के हिसाब से आधुनिक भारत बनाने के लिए आने वाले कई सालों तक प्रतिबद्ध रहेंगे। मैं सभी दलों से अपील करता हूं कि उनकी अपनी-अपनी राजनीतिक विचारधाराएं होंगी, लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। हम सब मिलकर विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे। देश विकसित होगा, हमारे बाद आने वाली पीढ़ियां कहेंगी कि 2025 में एक संसद थी, जिसका हर सांसद देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहा है।''
04 Feb 2025 06:13 PM (IST)
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में कई जगह ऐसी हैं, जहां कुछ परिवारों ने अपने म्यूजियम बना लिए हैं। लेकिन हमने पीएम म्यूजियम बनाया। मुझसे पहले जो पीएम हुए, उनके जीवन और काम के लिए म्यूजियम बनाए गए। इस म्यूजियम के लिए पूर्व पीएम के परिवार वाले सुझाव दें।
04 Feb 2025 05:42 PM (IST)
पीएम मोदी के जवाब से विपक्ष हमलावर हो गया। लोकसभा में उनके संबोधन के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन वह पीएम को नहीं रोक पाए। पीएम मोदी ने हंगामे के बीच ही कहा- जब बहुत बुखार होता है तो कुछ भी बोल देते हैं और हताशा में तो और भी ज्यादा बोल देते हैं। 10 करोड़ लोग जो भारत में पैदा भी नहीं हुए, वे विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे थे, हमने उन्हें हटाया और वास्तविक लाभार्थियों को ढूंढकर लाभ पहुंचाने का अभियान शुरू किया। अगर हिसाब लगाएं तो तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए।
04 Feb 2025 05:32 PM (IST)
मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर करारा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर राजीव गांधी के 15 पैसे वाले बयान का जिक्र किया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
#WATCH | In Lok Sabha, PM Modi says, "A PM was there in our country who identified one problem and said that when One Rupee was sent from Delhi, only 15 paise reached the bottom...who was getting the 15 paise this everyone can understand...at that time there was only party from… pic.twitter.com/rgqZJDq5qC
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 05:20 PM (IST)
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर सुर्खियां बटोरने वालों को संसद में गरीबों के बारे में बात करना बोरिंग लगेगा।
04 Feb 2025 05:18 PM (IST)
पीएम मोदी ने लोकसभी में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- ''कुछ नेताओं का ध्यान घरों में जकूज़ी, स्टाइलिश शॉवर पर है लेकिन हमारा ध्यान हर घर तक जल पहुंचाने पर है। आजादी के 75 साल बाद भी देश के 75 प्रतिशत यानि 16 करोड़ से ज्यादा घरों में नल का कनेक्शन नहीं था। हमारी सरकार ने 12 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का काम किया है और ये काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
04 Feb 2025 05:14 PM (IST)
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है, नया आत्मविश्वास पैदा करता है और सामान्य जन को प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें 10 साल सेवा करने का मौका मिला और 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। 5 दशकों से लोग गरीबी हटाओ का नारा सुनते आ रहे थे और ये लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।
04 Feb 2025 05:09 PM (IST)
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "मैं आज देश की जनता का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। सदन में इस चर्चा में भाग लेने वाले सभी लोगों का मैं धन्यवाद करना चाहता हूं। सदन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की बातों पर चर्चा हुई।''
04 Feb 2025 05:04 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। कल खड़गे ने राज्यसभा में महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा उठाया था और दावा किया था कि भगदड़ में 1000 लोग मारे गए थे। जिसके बाद अब सीएम योगी ने कहा, 'एक तरफ लोग इतने बड़े आयोजन को देख रहे हैं और गर्व के साथ इसमें भाग ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पैसे लेकर और सनातन धर्म के खिलाफ साजिश रचकर बार-बार दुर्भावनापूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।'
04 Feb 2025 04:24 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं। जहां वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर शाम 5 बजे विपक्ष को करारा जवाब देने वाले हैं। विपक्ष के नेताओं ने महकुंभ में हुई भगदड़ सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है।
04 Feb 2025 04:02 PM (IST)
कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि "...आज मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है और मैं इन शावकों के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।"
#WATCH | Madhya Pradesh | Female cheetah Veera has given birth to 2 cubs at Kuno
MP CM tweeted, "...Today, female cheetah Veera has given birth to 2 cubs, cheetah cubs are welcome on the land of Madhya Pradesh and I send my hearty congratulations to the people of the state on… pic.twitter.com/y5cAvAzbsR
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 03:32 PM (IST)
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने जवाब देते हुए कहा कि जया बच्चन को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शवों को गंगा नदी में फेंका गया। क्या उन्होंने ऐसा होते देखा? क्या वह महाकुंभ में आई थीं? मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।
#WATCH | Prayagraj, UP: On Samajwadi Party MP Jaya Bachchan's statement, President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Ravindra Puri says, "... Jaya Bachchan should not have said that. She said that the dead bodies were thrown in the Ganga River. Did she see it happening?… pic.twitter.com/xCFeBALsVf
— ANI (@ANI) February 4, 2025
04 Feb 2025 03:03 PM (IST)
SC ने आज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन अधिनियम-यूएपीए में 2019 में किए गए संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित संशोधनों को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने का निर्देश दिया।
04 Feb 2025 03:00 PM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर सुरक्षा मामलों पर एक अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जहां घाटी में सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हो रही है।
04 Feb 2025 02:56 PM (IST)
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को समन जारी करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
The Rouse Avenue court refused to issue a summon to Congress MP Shashi Tharoor. A defamation complaint was filed by BJP leader Rajeev Chandrasekhar against him.
— ANI (@ANI) February 4, 2025