Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Top Hindi News Today Updates : एक क्लिक में पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

Hindi Breaking Hindi Headlines Update: देश-दुनिया, क्राइम, मनोरंजन और राजनीति की सभी बड़ी ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए आप इस ब्लॉग पर बने रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 04, 2025 | 02:06 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hindi Breaking News Updates : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार खत्म हो गया। कल यानी 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों के लिए मतदान होगा। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था को देखने और आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर रोहिणी इलाके में फ्लैग मार्च किया।

 

सम्बंधित ख़बरें

खामोश हुई दूरदर्शन के सुनहरे दौर की आवाज, सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन, मीडिया जगत छाया मातम

भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील को DAC ने दी मंजूरी, खरीदे जाएंगे 114 नए राफेल जेट और 6 P-8I एयरक्राफ्ट

आज की ताजा खबर 12 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 लोगों की मौत, कई घायल

The liveblog has ended.
  • 04 Feb 2025 01:54 PM (IST)

    04 Feb 2025 01:54 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने की प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

    AAP convenor and candidate from New Delhi assembly seat Arvind Kejriwal along with his family visited and offered prayers at Prachin Hanuman Mandir in Connaught Place

    (Source: AAP) pic.twitter.com/1mvk4F9d3q

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 01:26 PM (IST)

    04 Feb 2025 01:26 PM (IST)

    भूटान के राजा और सीएम योगी ने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा

    भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    #WATCH | King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, offers prayers at Lete Hanuman Mandir in Prayagraj#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/wji6MMoSYM

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 12:25 PM (IST)

    04 Feb 2025 12:25 PM (IST)

    सपा सुप्रीमो ने की महाकुंभ हादसे के आंकड़े संसद में पेश करने की मांग

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि महाकुंभ हादसे में हुई मौतों, घायलों के इलाज, दवाइयों, डॉक्टरों, भोजन, पानी, परिवहन की उपलब्धता के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं। महाकुंभ त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और सच्चाई छिपाने वालों को सजा मिले। हम डबल इंजन की सरकार से पूछते हैं कि अगर कोई गलती नहीं थी तो आंकड़े क्यों दबाए गए, छिपाए गए और मिटाए गए?"

    #WATCH | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says "While the government is continuously giving budget figures, please also give the figures of those who died in Maha Kumbh. I demand an all-party meeting should be called to give clarification about the arrangements for Maha… pic.twitter.com/4UBmAqBtsZ

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 12:21 PM (IST)

    04 Feb 2025 12:21 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने की महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि "सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है, लेकिन महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे। मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर स्पष्टीकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।"

  • 04 Feb 2025 12:16 PM (IST)

    04 Feb 2025 12:16 PM (IST)

    भूटान के राजा और सीएम योगी ने की त्रिवेणी संगम में पूजा

    प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना की।

    #WATCH | King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, offers prayers at Triveni Sangam, Prayagraj

    #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/MlXcHIIX58

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 11:55 AM (IST)

    04 Feb 2025 11:55 AM (IST)

    BMC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

    देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) 2025-26 का बजट आज यानी 4 फरवरी को सुबह 11 बजे बीएमसी मुख्यालय के हॉल में पेश किया। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट पेश किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

  • 04 Feb 2025 11:47 AM (IST)

    04 Feb 2025 11:47 AM (IST)

    महाकुंभ में भगदड़ के बाद से 15,000 लोगों परिजन लापता: सपा सांसद राम गोपाल

    महाकुंभ भगदड़ को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद से 15,000 लोगों ने बताया है कि उनके परिवार के सदस्य लापता हैं और सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है।

  • 04 Feb 2025 11:14 AM (IST)

    04 Feb 2025 11:14 AM (IST)

    BMC खिचड़ी घोटाला मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण काे मिली जमानत

    खिचड़ी घोटाले के आरोपी शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण को जमानत मिल गई है। सूरज चव्हाण को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीएमसी खिचड़ी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। चव्हाण शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के करीबी है।

  • 04 Feb 2025 11:00 AM (IST)

    04 Feb 2025 11:00 AM (IST)

    दिल्ली की सीएम आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में साेमवार को देर रात तक हंगामा चलता रहा। राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर मारपीट और कैश बांटने के आरोप लगाए हैं। हंगामे के बीच आधी रात को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गोविंदपुरी थाने पहुंचीं। आतिशी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के झुग्गी वालों को धमकाने का आरोप लगातें हुए शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। इनमें से एक केस मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दर्ज किया गया है। आतिशी पर आरोप है कि वो 10 गाड़ियों में अपने 50-60 समर्थकों के साथ फतेह सिंह मार्ग पहुंची थीं।

  • 04 Feb 2025 10:36 AM (IST)

    04 Feb 2025 10:36 AM (IST)

    फतेहपुर में आपस में भिड़ी दो मालगाड़ियां

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान मालगाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

  • 04 Feb 2025 10:26 AM (IST)

    04 Feb 2025 10:26 AM (IST)

    संजय सिंह ने महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया

    संसद में बजट सत्र जारी है। इस दौरान AAP सांसद संजय सिंह ने महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया।

  • 04 Feb 2025 10:16 AM (IST)

    04 Feb 2025 10:16 AM (IST)

    प्रयागराज के लिए रवाना हुए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक

    भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ हवाई अड्डे से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होंगे।

    #WATCH भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ हवाई अड्डे से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

    भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज प्रयागराज में #MahaKumbh2025 में शामिल होंगे। pic.twitter.com/qfOwvmed7l

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 09:42 AM (IST)

    04 Feb 2025 09:42 AM (IST)

    AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस, यमुना में अमोनिया पर चर्चा की मांग की

    संसद में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यमुना में अमोनिया पर चर्चा की मांग को लेकर नोटिस दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ने यमुना को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला। अब आप ने सदन से काउंटर अटैक करने का प्लान बनाया है।

  • 04 Feb 2025 08:50 AM (IST)

    04 Feb 2025 08:50 AM (IST)

    UGC नियमों के खिलाफ लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश

    बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कुलपतियों की नियुक्ति और अनुबंध शिक्षकों की भर्ती पर नए UGC नियमों के खिलाफ लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

    #BudgetSession2025 | लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कुलपतियों की नियुक्ति और अनुबंध शिक्षकों की भर्ती पर नए UGC नियमों के खिलाफ आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। pic.twitter.com/0sjg2Lgmn5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 08:46 AM (IST)

    04 Feb 2025 08:46 AM (IST)

    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी योजनाओं से मिल रहा लाभ: ताहिरा कश्यप

    विश्व कैंसर दिवस पर, निर्देशक और कैंसर सर्वाइवर ताहिरा कश्यप ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस पर मैं आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी पहल की सराहना करना चाहती हूं, जिससे कई लोगों को समय पर कैंसर का इलाज सुलभ हो रहा है, भले ही उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखें और ब्रेस्ट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के बारे में जागरूकता बढ़ाएं, क्योंकि एक साथ मिलकर हम कैंसर को हरा सकते हैं।

    #WATCH मुंबई: विश्व कैंसर दिवस पर, निर्देशक और कैंसर सर्वाइवर ताहिरा कश्यप ने कहा, "विश्व कैंसर दिवस पर मैं आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी पहल की सराहना करना चाहती हूं, जिससे कई लोगों को समय पर कैंसर का इलाज सुलभ हो रहा है, भले ही उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी… pic.twitter.com/638sjZ3JhS

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 08:37 AM (IST)

    04 Feb 2025 08:37 AM (IST)

    कैंसर की लड़ाई में शुरुआती पहचान जरूरी: सोनाली बेंद्रे

    हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। कैंसर सर्वाइवर व अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि "आज विश्व कैंसर दिवस पर मैं एक कठोर सच्चाई के बारे में बात करना चाहती हूं, कैंसर हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करता है और देर से पता लगने पर अक्सर इलाज एक कठिन चुनौती बन जाता है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शुरुआती पहचान बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन कई लोगों के लिए, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच एक बड़ी बाधा रही है। इसीलिए आयुष्मान भारत जैसी पहल गेम चेंजर है। सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करके, अब अनगिनत परिवार समय पर कैंसर उपचार और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रारंभिक पहचान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसका प्रभाव वास्तविक है, वित्तीय बाधाएं टूट रही हैं और लोगों में कैंसर से लड़ने का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।"

    #WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर व अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, "आज विश्व कैंसर दिवस पर मैं एक कठोर सच्चाई के बारे में बात करना चाहती हूं, कैंसर हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करता है और देर से पता लगने पर अक्सर इलाज एक कठिन चुनौती बन जाता है।… pic.twitter.com/ngv2rHd2xf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 08:01 AM (IST)

    04 Feb 2025 08:01 AM (IST)

    बेंगलुरु पहुंची भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मलेशिया से बेंगलुरु पहुंची। रविवार को महिला अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद थे।

    #WATCH बेंगलुरु: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मलेशिया से बेंगलुरु पहुंची।

    रविवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 विश्व कप जीता। pic.twitter.com/rv1IJUvjl7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 07:54 AM (IST)

    04 Feb 2025 07:54 AM (IST)

    महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। ये लोग नेपाल का एक वीडियो शेयर कर रहे थे।

  • 04 Feb 2025 07:33 AM (IST)

    04 Feb 2025 07:33 AM (IST)

    5 से 14 फरवरी तक बेंगलुरु हवाई अड्डे की उड़ानों के शेड्यूल में हुआ बदलाव

    5 से 14 फरवरी तक एयरो इंडिया शो के कारण केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु की उड़ानों में शेड्यूल में बदलाव किया गया है। BLR एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "बीएलआर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित एयरलाइन द्वारा अधिसूचित संशोधित हवाई क्षेत्र बंद समय और उड़ान कार्यक्रम के बारे में अपडेट रहें।"

    Kempegowda International Airport Bengaluru (BLR Airport) tweets "On account of the Aero India Show from February 5-14, passengers travelling through BLR Airport are advised to stay updated on the revised airspace closure timings and flight schedules as notified by the respective… pic.twitter.com/mx0Q2y6CH1

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 07:11 AM (IST)

    04 Feb 2025 07:11 AM (IST)

    दूसरे वनडे की तैयारियों पर बाेले OCA के सचिव

    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी तैयारियों पर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) के सचिव संजय बेहरा ने कहा कि "...हमें दो-ढाई साल बाद यह मौका मिला है। बीसीसीआई ने हमें यह मौका दिया है। आज इस संबंध में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई थी। खेल मंत्री ने उस बैठक को संबोधित किया। मैच के सफल आयोजन में सभी लोग योगदान दे रहे हैं। हम जनता के लिए सभी व्यवस्थाएं करेंगे।"

    #WATCH | Cuttack, Odisha | On the preparations underway for India Vs England 2nd ODI in Barabati Stadium on February 9, OCA (Odisha Cricket Association) Secretary, Sanjay Behera says, "...We have got this opportunity after 2-2.5 years. BCCI has given us this opportunity. Today, a… pic.twitter.com/Tp72vSq4ME

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 06:52 AM (IST)

    04 Feb 2025 06:52 AM (IST)

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी आज देंगे जवाब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे लोकसभा में जवाब देंगे। वहीं 6 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इसके बाद से संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है।

  • 04 Feb 2025 06:48 AM (IST)

    04 Feb 2025 06:48 AM (IST)

    सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क से जुड़े अवैध निर्माण मामले पर सुनवाई आज

    समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क को जिला अधिकारियों ने संभल के मुहल्ला दीपा सराय इलाके में उनकी संपत्ति पर अवैध निर्माण के संबंध में तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया है। SP सांसद जियाउर रहमान बर्क से जुड़े अवैध निर्माण मामले पर अदालत में आज सुनवाई होगी।

  • 04 Feb 2025 06:39 AM (IST)

    04 Feb 2025 06:39 AM (IST)

    कर्नाटक के गडग में GIMS में सुपर स्पेशियलिटी कार्डियोलॉजी यूनिट का शुभारंभ

    कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने सोमवार को गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) में एक सुपर स्पेशियलिटी कार्डियोलॉजी यूनिट के साथ एक नई कैथ लैब सुविधा का उद्घाटन किया। कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि "जीआईएमएस अस्पताल ने अपनी स्थापना के 10 साल पूरे कर लिए हैं। हमने यहां अच्छा काम करके महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 10 करोड़ रुपये की लागत से कैथ लैब का निर्माण किया गया, जिससे गरीबों को अधिक लाभ होगा। हम यहां से गडग के लोगों को इलाज के लिए जयदेव अस्पताल ले गए हैं।"

    #WATCH | Gadag | Karnataka minister HK Patil says, "GIMS Hospital has completed 10 years since its inception. We have achieved significant achievements by doing good work here. The Cath Lab was built at a cost of Rs 10 crores, which will benefit the poor more. We have taken the… https://t.co/hWLWD9RIuH pic.twitter.com/EO7C8YsYW4

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

  • 04 Feb 2025 06:35 AM (IST)

    04 Feb 2025 06:35 AM (IST)

    रोहिणी के एडिशनल डीसीपी ने की चुनाव का हिस्सा बनने की अपील

    रोहिणी के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार ने कहा कि "दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज फ्लैग मार्च निकाला गया है। सोमवार शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो गया। पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग की जा रही है। इलाके में संदेश दिया जा रहा है कि आप शांत रहें, अपना वोट डालें। चुनाव का हिस्सा बनें।"

    #WATCH | Delhi | Additional DCP, Rohini, Vishnu Kumar says, "A flag march has been conducted today in view of the Delhi Assembly elections. The election campaign stopped after 6 pm. Patrolling is being done by the police. A message is being conveyed in the area that you should… https://t.co/uR1mDaouHS pic.twitter.com/3CZ6DCKmL3

    — ANI (@ANI) February 4, 2025

Hindi breaking news today live updates 4 february 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2025 | 06:30 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.