Hindi Breaking News Updates : भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 9 विकेट से मात देते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है। दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार का धुआंधार रविवार चल रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी आरकेपुरम में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
वहीं आज की सबसे बड़ी ख़बर की बात करें तो तेलंगाना में कांग्रेस विधायकों का बागी रुख सामने आया है। पार्टी के 10 विधायकों ने गुप्त रूप से मीटिंग की है जिसके बाद सीएम रेवंत रेड्डी और कांग्रेस आलाकमान की टेंशन बढ़ गई है। ऐसी ही अन्य ताज़ातारीन ख़बरों की सबसे पहले अपडेट आपको यहां पर मिल जाएगी…
02 Feb 2025 07:30 PM (IST)
रविवार को त्रिवेणी के घाटों की ड्रोन से ली गई तस्वीरें सामने आईं। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। यूपी सरकार के अनुसार 30 जनवरी तक 30 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: Drone visuals from the Ghats of Triveni as a huge number of devotees take a holy dip.
More than 30 crore people have taken a holy dip till 30th January, as per UP govt. pic.twitter.com/2wx7aGaivm
— ANI (@ANI) February 2, 2025
02 Feb 2025 06:48 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला अंडर -19 टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी नारी शक्ति पर बहुत गर्व है! ICC अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में विजयी होने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत हमारी उत्कृष्ट टीम वर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Immensely proud of our Nari Shakti! Congratulations to the Indian team for emerging victorious in the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025. This victory is the result of our excellent teamwork as well as determination and grit. It will inspire several upcoming athletes. My best… pic.twitter.com/Z2nbGaolSg
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2025
02 Feb 2025 05:31 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के लट्टी इलाके के कुंडल मोराह में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को एसोसिएटेड हॉस्पिटल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।
J&K | An 11-year-old boy died, and one girl was seriously injured after a wall of the under-construction structure in Kundal Morah of the Latti area of district Udhampur collapsed. The injured girl has been admitted to Associated Hospital Government Medical College, Udhampur and…
— ANI (@ANI) February 2, 2025
02 Feb 2025 05:10 PM (IST)
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- "बेहतरीन बजट आया है। 1 लाख रुपये मासिक आय वाले व्यक्ति को टैक्स से छूट दी गई है... कई अन्य घरेलू वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है... मोदी सरकार 'आम आदमी' की सरकार है और इसमें (बजट में) आम लोगों का ख्याल रखा गया है।"
#WATCH | Rohtak: On Budget 2025, Haryana Minister Anil Vij says, "... An excellent budget has come. A person with a monthly income of Rs 1 lakh has been exempted from tax... The tax has been reduced on many other household items... Modi government is a government of 'Aam Aadmi'… pic.twitter.com/Jz97HTO463
— ANI (@ANI) February 2, 2025
02 Feb 2025 04:57 PM (IST)
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में लापता महिला के साथ हुई घटना को गंभीर बताते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव नग्न अवस्था में मिला, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है, सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।'
उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं तथा अमानवीय व्यवहार भी हुआ है, यह बेहद दुःखद व अति गम्भीर मामला है। सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
— Mayawati (@Mayawati) February 2, 2025
02 Feb 2025 04:53 PM (IST)
बीजापुर पुलिस के हाथों बड़ी सफलता आई है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों ने 25 किलो के IED को प्लास्टिक के कंटेनर में रखे थे। जिसे BDS टीम ने खोजकर नष्ट कर दिए हैं।
#WATCH | Chhattisgarh | A 25 kg IED planted by Maoists on the road near Dhan Mandi at a distance of 3 km from Usur on the Usur-Awapalli main road was detected and destroyed by the BDS team. The IED planted was in a plastic container in the middle of the road: Bijapur Police… pic.twitter.com/khcKaRErX7
— ANI (@ANI) February 2, 2025
02 Feb 2025 03:02 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हैदराबाद के तारनाका स्थित आईआईसीटी ऑडिटोरियम में 'राष्ट्र निर्माण में बीएचयू की भूमिका' विषय पर दक्षिण भारत बीएचयू एल्युमिनी मीट के सेमिनार में शामिल हुए।
#WATCH | Hyderabad | J&K Lieutenant Governor Manoj Sinha attends South India BHU Alumini Meet's seminar on the 'Role of BHU in Nation Building', at the IICT Auditorium, Tarnaka, Hyderabad. pic.twitter.com/7GUqeYlVcC
— ANI (@ANI) February 2, 2025
02 Feb 2025 02:59 PM (IST)
मिल्कीपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कहा, "यदि आप पिछले दो महीनों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के ट्वीट देखें, तो आप देखेंगे कि उनमें से अधिकांश महाकुंभ के खिलाफ है।"
Ayodhya, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath says, "...If you look at the tweets of the Samajwadi Party president over the past two months, you will see that most of them have been against the Mahakumbh..." pic.twitter.com/LpgNNsHSMw
— IANS (@ians_india) February 2, 2025
02 Feb 2025 02:47 PM (IST)
मुंबई: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पारसी जिमखाना में युवा क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान उनकी बैटिंग करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
Mumbai, Maharashtra: Former UK PM Rishi Sunak plays cricket with young cricketers at Parsee Gymkhana pic.twitter.com/Q1W0NVONaB
— IANS (@ians_india) February 2, 2025