हिमंत बिस्वा सरमा का फिर से केजरीवाल पर निशाना, असम के अत्याधुनिक कैंसर अस्पतालों की दी जानकारी
- Written By: किर्तेश ढोबले
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himant Biswa Sarma) ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को रविवार को लगातार तीसरे दिन ट्विटर पर टैग किया और अत्याधुनिक कैंसर अस्पतालों के निर्माण में अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को टैग करते हुए, सरमाने शुक्रवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया था, जबकि शनिवार को उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की पहलों को गिनाया था।
सरमाने कहा, ‘‘हम इस बात से सहमत हैं कि हम मोहल्ला क्लीनिक नहीं बना सके! हमने इसके बजाय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाए।” उन्होंने कहा, ‘‘हमने असम के लिए जिन 17 कैंसर अस्पतालों की योजना बनाई है, उनमें से सात तैयार हैं और इस साल दो और तैयार हो जाएंगे।” दिल्ली के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए और एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए सरमाने कहा, “इन चमत्कारिक कार्यों के बारे में जानकारी साझा करना गर्व की बात है।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
पहले जमानत, फिर NSA… आदिवासी कार्यकर्ता पर कार्रवाई से भड़के जयराम रमेश, बोले- असहमति की आवाज दबाई जा रही
ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी…केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील
असम बाढ़ से 2 लाख से ज्यादा पीड़ित, अब तक 80 की मौत; सरकार ने 6 महीने तक लोन EMI पर लगाई रोक
जी हां, हम मोहल्ला क्लीनिक नहीं बना सके! हमने इनकी बजाय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाये हैं। हमने असम में जिन 17 कैंसर अस्पतालों की योजना बनाई है, उनमें 7 तैयार हैं और 2 अन्य इसी साल तैयार हो जाएंगे। इनमें उपलब्ध सुविधाओं की झलकियां साझा करते हुए हमें खुशी है।@ArvindKejriwal pic.twitter.com/oaWr6FIgch — Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) September 4, 2022
केजरीवाल और सरमाके बीच पिछले कुछ दिन से ट्विटर पर जुबानी जंग जारी है। यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने खराब परिणामों के कारण असम में कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का दावा करने संबंधी एक खबर भी साझा की थी।
सरमाने बाद में आम आदमी पार्टी के नेता पर छोटे राज्यों का ‘‘उपहास” उड़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के अपने वादे को निभाने में विफल रहने के बाद केजरीवाल दिल्ली की तुलना असम जैसे छोटे राज्य से कर रहे हैं।
