Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल के मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 09, 2022 | 09:09 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम को कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शुरू हुई। बैठक अभी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि विधायक एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर सकते हैं। विधायक दल का नेता अगला मुख्यमंत्री होगा।

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन के बीच यहां कांग्रेस कार्यालय में बैठक शुरू हुई। पार्टी की प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने उनके पक्ष में नारे लगाए।

सम्बंधित ख़बरें

आधी इच्छा पूरी…आधी रही अधूरी! तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK की शीट शेयरिंग तय, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट

हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे

केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश

Shimla | 39 Congress legislators are present in the meeting, one legislator on the way from Mandi to Shimla. Observers, Congress State Chief and AICC in charge of Himachal Pradesh are present in the Congress Legislature Party meeting. — ANI (@ANI) December 9, 2022

कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा- और हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कांग्रेस के 39 विधायक बैठक में मौजूद रहे। जबकि, एक विधायक मंडी से शिमला के लिए बैठक में शामिल होने के लिए निकले हैं।

सूत्रों ने बताया कि, “सीएम निर्वाचित विधायकों में से ही होंगे। कांग्रेस सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक मुकेश अग्निहोत्री और राजेंद्र राणा के साथ हिमाचल प्रदेश के सीएम पद के लिए एक फ्रंट-रनर मान रही है। पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो देने पर विचार कर रही है।”

Shimla, Himachal Pradesh | I am not a CM candidate. I am a disciplined soldier & worker of the Congress party and an MLA. Party high command's decision will be final: Congress leader Sukhvinder Singh Sukhu pic.twitter.com/cy6SbBZFFP — ANI (@ANI) December 9, 2022

हालांकि, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सीएम उम्मीदवार नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही व कार्यकर्ता व विधायक हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित हुए। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Himachal pradesh congress legislature party meeting begins today evening to discuss the appointment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2022 | 08:32 PM

Topics:  

  • Congress
  • Himachal Pradesh
  • Himachal Pradesh CM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.