Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर ने पेश किया सरकार का बजट, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ी; जबकि आयु सीमा घटायी गई

  • By सुभाष यादव
Updated On: Mar 04, 2022 | 01:43 PM

सीएम जयराम ठाकुर ने पेश किया बजट (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश (Budget 2022) करते हुए मासिक वृद्धावस्था पेंशन 1,001 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की। इस सरकार का पांचवां और अंतिम बजट पेश करते हुए ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए आयुसीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की भी घोषणा की। 

इस पेंशन के लिए आय सीमा नहीं रखी गई है। मुख्यमंत्री, जिनके पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है उन्होंने विधायक क्षेत्र विकास निधि वर्तमान की 1.80 करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की घोषणा की। इसमें 20 लाख रुपये की वृद्धि की गई है। प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले इस सरकार का यह अंतिम बजट है। ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान विधायक क्षेत्र विकास निधि कोष में 90 लाख रुपये बढ़ाए गए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए विधायकों के विवेकाधीन अनुदान को दस लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1000 नए आंगनवाड़ी भवन बनाए जाएंगे और चिकित्सकों के 500 नए पदों का सृजन किया जाएगा। (एजेंसी)  

Himachal pradesh cm presents budget for 2022 23 government announces to reduce age limit for pension from 70 to 60 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2022 | 01:43 PM

Topics:  

  • Budget 2022)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.