- Hindi News »
- India »
- Gujarat Vadodara Mahisagar Pul Hadsa 15 Dead 4 Missing
गुजरात हादसा: चश्मदीदों ने बताया दर्द, पलभर में देखी तबाही; 15 शव बरामद, 4 लापता
- Written By: सौरभ शर्मा
गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी के पुल के टूटने से रेस्क्यू में अब तक 15 शव निकाले जा चुके है, 4 लोगों के अभी भी लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है।

वडोदरा पुल हादसे में अब तक 15 शव बरामद (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने 45 साल पुराने गंभीरा पुल के टूटने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पुल टूटते ही पांच वाहन नदी में समा गए, जिनमें से अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी दृश्य अभी भी भयानक बने हुए है। स्थानीय लोगों भी बचाव कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे है। हादसे के चश्मदीदों ने जो आंखों-देखी सुनाई, वह बेहद भयावह और दर्दनाक है।
गंभीरा पुल 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया था। 2015 में इसे जर्जर घोषित किया गया था और तब इसकी बेयरिंग बदली गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को पुल की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हादसे के वक्त पुल पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा चल रहे थे। एक टैंकर पुल के टूटे हिस्से पर अटक गया, जिससे बड़ा नुकसान और बढ़ सकता था।
मरम्मत की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। लोगों ने कई बार पुल की मरम्मत के लिए शिकायतें दर्ज करवाई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय युवक अतुल पढियार और उनके साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि एक महिला को डूबते देखा तो बिना देर किए उसे बाहर निकाला। जो ड्राइवर घायल अवस्था में थे उन्हें अस्पताल भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, कुएं के पास नहीं थी सुरक्षा दीवार
तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत
वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
यवतमाल के पास ट्रैवलर और माजदा में भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के लिए नोबेल…, केजरीवाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं; BJP ने कसा तंज
चश्मदीदों की आंखों देखी पल भर में तबाही के मंजर
हादसे में बचे राजूभाई अथिया ने बताया कि वे और उनका दोस्त बाइक से जा रहे थे तभी पुल अचानक ढह गया। वे बाइक समेत नदी में गिर गए, राजू किसी तरह बाहर निकले, पर उनका दोस्त लापता है। वहीं, महेशभाई परमार ने बताया कि बाइक पंक्चर होने के कारण उनकी जान बच गई, क्योंकि वे पुल से कुछ गाड़ियों पीछे थे। चश्मदीद संजयभाई चावड़ा ने कहा कि अचानक ब्रेक नहीं लगाते तो हम भी पुल के साथ नीचे गिर जाते।
Gujarat vadodara mahisagar pul hadsa 15 dead 4 missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Police ने 10 करोड़ की केबल चोरी करने वाले दो गिरोहों को दबोचा, 8 ट्रक एल्युमिनियम और तांबे के केबल जब्त
Jun 15, 2026 | 03:58 PMमुंबई क्राइम ब्रांच को गोल-गोल घुमा रहा है सलीम डोला, ड्रग्स की कमाई से विदेशों में 100 करोड़ की संपत्ति
Jun 15, 2026 | 03:58 PMयोग दिवस से पहले कोलकाता में शुरू हुआ 6 दिवसीय स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी के दौरे से पहले तेज हुई तैयारियां
Jun 15, 2026 | 03:58 PMएयरपोर्ट की नकल में नागपुर स्टेशन पर ड्रॉप एंड गो बना लूट एंड गो; ठेकेदारों की मनमानी से लग रही वाहनों की कतार
Jun 15, 2026 | 03:55 PM‘इंडिया गठबंधन को अभी तय करना होगा पीएम का चेहरा’, संजय राउत का बड़ा बयान, TMC विवाद पर भी कही बड़ी बात
Jun 15, 2026 | 03:49 PMट्रंप की डील पर भड़का इजरायल, रक्षामंत्री बोले- हम ट्रंप के गुलाम नहीं, अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र
Jun 15, 2026 | 03:48 PMमहंगे किराए से लोगों को राहत, सरकार दे रही किराए पर सस्ते घर; जानें कैसे उठाएं ARHC योजना का फायदा
Jun 15, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM














