Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिजाब विवाद: RSS की मुस्लिम शाखा ने किया बुर्का पहनी लड़की का समर्थन

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 10, 2022 | 07:27 PM

Photo:Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: कर्नाटक (Karnataka)में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उपजे विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ (एमआरएम) ने बुर्का पहनी उस लड़की का समर्थन किया है, जिसे कर्नाटक के एक कॉलेज में ”जय श्री राम” के नारे लगाते हुए युवकों ने घेरने का प्रयास किया था। एमआरएम का कहना है कि ‘पर्दा’ भारतीय परंपरा का हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुर्का पहनी बीबी मुस्कान खान नाम की छात्रा भगवा स्कार्फ पहने युवाओं द्वारा उसे परेशान करने के दौरान उनका विरोध करती नजर आ रही है।  एमआरएम के प्रांत संचालक (अवध) अनिल सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” वह (खान) हमारे समुदाय की बेटी और बहन है, हम इस संकट के समय में उसके साथ खड़े हैं।”   

एक बयान में सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है। उन्होंने कहा कि ”जय श्री राम” का नारा लगाकर लड़की को ”आतंकित” करने वाले गलत थे। बयान में कहा गया कि देश का संविधान लड़की को हिजाब पहनने का अधिकार देता है। इसमें कहा गया कि अगर लड़की ने अपने शैक्षणिक संस्थान के ड्रेस कोड का उल्लंघन किया, केवल तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘एक दिन खुद ओवैसी को ही बुर्का पहनकर…’ AIMIM चीफ के हिजाब वाले बयान पर भड़के कपिल मिश्रा

दौड़ो मगर हिजाब में: मैराथन में बिना दुपट्टे दौड़ी महिलाएं, ईरान में फिर भड़का विवाद

‘ये हिजाब पहनेंगी तो हम भगवा ओढ़ेंगे’, कर्नाटक के कॉलेजों में फिर छिड़ा धर्मिक पोशाक पर संग्राम

सिंह ने कहा कि युवकों के समूह द्वारा ”जय श्री राम” का नारा लगाकर लड़की को परेशान किया जाना, अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां हिंदुत्व के खिलाफ है।  उन्होंने कहा, ” हमारे सर संघचालक का कहना है कि मुस्लिम हमारे भाई हैं और दोनों समुदायों का डीएनए एक समान है। इसलिए, मैं हिंदू समुदाय के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मुस्लिमों को अपने भाई-बहन की तरह स्वीकार करें।”

Hijab controversy muslim wing of rss supports girl wearing burqa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2022 | 07:27 PM

Topics:  

  • support of hijab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.