- Hindi News »
- Delhi »
- Congress Leader Gaurav Gogoi Counter Attack On Himanta Biswa Sarma Comment
गोगोई का हिमंत विश्व शर्मा पर काउंटर अटैक, क्या आडवाणी-मोदी ने नहीं की थी पाकिस्तान की यात्रा?
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा की टिप्पणी को लेकर काउंटर अटैक किया है। उन्होंने आडवाणी और पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा कि पहले भी भाजपा नेता पाक दौरे पर जा चुके हैं। जानें पूरा मामला
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

गौरव गोगोई का हिमंता बिस्वशर्मा पर पलटवार
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ओर से किए गए पाकिस्तान यात्रा संबंधी दावे को लेकर मंगलवार को पलटवार करते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सत्ताधारी दल के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई भाजपा नेताओं ने पड़ोसी देश का दौरा किया।
कांग्रेस नेता गोगोई ने कहा कि भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पीएम बनने के बाद पाकिस्तान यात्रा कर चुके हैं। गोगोई ने कहा कि कई सत्ताधारी दल के नेता पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की सराहना भी कर चुके हैं। इससे पहले शर्मा ने गोगोई पर आरोप लगाते हुए टिप्पणी की थी।
आडवाणी ने भी की थी पाकिस्तान यात्रा
गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान की यात्रा की है। पूर्व गृहमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की कब्र पर चादर भी चढ़ाई थी। उन्होंने जिन्ना की प्रशंसा भी की थी। तब कोई आवाज नहीं उठाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
अनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली
CEC ज्ञानेश कुमार की जाएगी कुर्सी? 73 सांसदों ने उठाया बड़ा कदम, मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप
नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका
मोदी तो नवाब शरीफ के जन्मदिन पर पाक गए
गोगोई ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए लाहौर चले गए थे। उन्होंने 2015 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पठाकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एक पाकिस्तानी टीम को भी आमंत्रित किया था। उस टीम में एक आईएसआई अधिकारी भी शामिल था।
‘बिखर गया इंडिया गठबंधन…बीजेपी सबसे मजबूत पार्टी’, कांग्रेस नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा
गोगोई पर ये था शर्मा का आरोप
शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया कि गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था और वहां के सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर काम किया था। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने कहा कि भारत सरकार को उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूरी जानकारी थी, उन्होंने अपने पासपोर्ट की एक प्रति भी जमा कर दी थी और उनकी यात्रा के बारे में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं था।
Congress leader gaurav gogoi counter attack on himanta biswa sarma comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM













