- Hindi News »
- India »
- Hathras Stampede Case Narayan Saakar Hari Bhole Baba Is In Mainpuri Ashram
हाथरस कांड के बाद कहां छुपा बैठा है भोले बाबा, तलाश में पुलिस की नींद हराम
हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को पकड़ने के लिए राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान तथा हरियाणा में तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो, बाबा की लोकेशन मैनपुरी के आश्रम में ही है। लेकिन आश्रम पर छापा मारने पर पुलिस को वहां बाबा नहीं मिला था।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
हाथरस : उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसियों ने हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को पकड़ने के लिए राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान तथा हरियाणा में तलाश शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फिलहाल तमाम एजेंसियां पूछताछ के लिए प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ की भी तलाश कर रही हैं।
कहां है भोले बाबा
सूत्रों की मानें तो , बाबा की लोकेशन मैनपुरी के आश्रम में ही है। इस हादसे के बाद से ही भोले बाबा इस आश्रम में जा चुका था। वह अपनी लग्जरी गाड़ी के जरिए घटनास्थल से सीधे मैनपुरी आश्रम ही पहुंचा था। इधर पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। हालांकी पुलिस को बाबा के मैनपुरी स्थित आश्रम पर होने की जानकारी भी मिली थी। लेकिन आश्रम पर छापा मारने पर पुलिस को वहां बाबा नहीं मिला था। पुलिस इस बीच करीब 1 घंटे तक मैनपुरी आश्रम पर रही। पुलिस की मानें तो इस आश्रम पर 50 से 60 महिलाएं जरुर मिली थीं।
हाथरस जिले के फुलरई गांव में दो जुलाई को ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद मची भगदड़ में कुल 121 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपी के तौर पर सिर्फ मुख्य सेवादार मधुकर का नाम है और सूरजपाल का नाम दर्ज नहीं किया गया है। यह प्राथमिकी हाथरस के सिकंदराराऊ पुलिस थाने में दर्ज की गई जिसमें मधुकर के अलावा ‘‘कई अज्ञात आयोजकों” को भी आरोपी बनाया गया और मामले में अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
एक झूठ और चला जाता है पुण्य का पूरा हिसाब, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश
भगदड़ का स्याह सच, हाथरस और महाकुंभ से लेकर बेंगलुरू तक…12 महीने में 7 बड़े हादसे- 204 मौतें
हाथरस भगदड़ मामले पर सुनवाई करने से SC ने किया इंकार, हाईकोर्ट जाने का दिया निर्देश
हाथरस का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस नेता अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशाना
किसी को भी क्लीनचिट नहीं
मामले पर पुलिस की मानें तो किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी गई है और जांच जारी है और सरकारी एजेंसियां फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही हैं। एजेंसियां, पूछताछ के लिए प्रवचनकर्ता की भी तलाश कर रही हैं। पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान के तहत टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राज्य के पूर्वी जिलों की खाक छान चुकी है। पुलिस टीम राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में भी तलाश कर रही है।
इधर भगदड़ की घटना की जांच को लेकर गठित SIT की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार गोपनीय रिपोर्ट में हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बयान शामिल हैं जिन्होंने भगदड़ के कारण पैदा हुई आपातकालीन स्थिति को देखा था।
पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को हाथरस त्रासदी की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया था। आयोग इस पहलू से भी जांच करेगा कि यह घटना कहीं कोई ‘‘साजिश” तो नहीं थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hathras stampede case narayan saakar hari bhole baba is in mainpuri ashram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
May 14, 2026 | 10:47 AMबंगाल में ‘घुसपैठ’ पर फुल स्टॉप, CM सुवेंदु ने सीमा बाड़बंदी को मंजूरी दी, 45 दिनों में सेना को मिलेगी जमीन
May 14, 2026 | 10:43 AMगुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
May 14, 2026 | 10:42 AMPM मोदी की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, जानें किसने कितनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या?
May 14, 2026 | 10:41 AMदेवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
May 14, 2026 | 10:34 AMपहाड़ों पर मैगी बेचकर युवक ने कमाए ₹24 हजार, वीडियो देखकर लोग बोले- नौकरी छोड़ दें क्या?
May 14, 2026 | 10:30 AMRailway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी
May 14, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














