-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Haryana Nuh Violence Congress Mla Maman Khan Gets Interim Bail
हरियाणा नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान को मिली अंतरिम जमानत
- Written By: किर्तेश ढोबले

नूंह: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा (Nuh Violence) के सिलसिले में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मामन खान (Maman Khan) को मंगलवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। यहां की एक अदालत ने खान को दो मामलों में अंतरिम जमानत दे दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सत्र अदालत ने उन्हें 18 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख तक राहत दी है।
खान के खिलाफ दर्ज चार प्राथमिकियों में से दो मामलों में विधायक को पहले ही शनिवार को यहां एक अन्य अदालत ने जमानत दे दी थी, लेकिन वह जेल में ही रहे क्योंकि अन्य दो मामलों में सुनवाई 3 अक्टूबर को होनी थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की अदालत ने मंगलवार को खान को अंतरिम जमानत दे दी। खान के वकील देवला ने कहा, ‘‘अदालत ने नगीना पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 137 और 148 में दो लंबित मामलों में उन्हें 18 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे दी।”
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
पुलिस ने पहले कहा था कि फिरोजपुर झिरका से विधायक खान पर लोगों को भड़काने और हिंसा भड़काने का आरोप है। खान को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। देवला ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि विधायक के मोबाइल फोन से कुछ डेटा मिटा दिया गया था और डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए उपकरण को प्रयोगशाला में भेजा गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। हम जमानत बांड भर रहे हैं और मामन खान जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे।”
इकत्तीस जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था। हिंसा में छह लोग मारे गए थे। बाद में, गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक इमाम की मौत हो गई थी। कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने आरोप लगाया था कि उसके विधायक मामन खान की गिरफ्तारी ‘‘राजनीति से प्रेरित” है। कांग्रेस ने 31 जुलाई की नूंह हिंसा की उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है। (एजेंसी)
Haryana nuh violence congress mla maman khan gets interim bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














