सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। आज यानी 12 नवंबर 2023, रविवार को दिवाली का त्योहार देश में बड़ी ही धूमधाम, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली खुशियों, उमंग और उल्लास का पर्व है। इस दिन लोग अपने, रिश्तेदारों और दोस्तों आदि के घर जाते हैं और मिठाईयां व उपहार देकर शुभ दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप दीपावली से पहले छोटी और बड़ी दिवाली की शुभकामनाएं मैसेज के जरिए भेजना चाहते हैं, तो यह संदेश आपके लिए हैं।
जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई।
खुशियों के दीप जले,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।
शुभ दीपावली।
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
दीपों का ये पावन त्यौहार,
आपके लिए लाये खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार।
लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से
आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!