Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाईएस जगनमोहन रेड्डी का 49वां जन्मदिन आज, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Dec 21, 2021 | 01:01 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) आज अपना 49वां जन्मदिन (YS Jagan Mohan Reddy Birthday) मना रहे हैं। वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी (YSR Reddy) के बेटे हैं। साल 2009 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी (Former Chief Minister YSR Reddy) की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचलों के बीच वाई एस जगनमोहन रेड्डी की राजनीति में सक्रियता दिखाई देने लगी थी। उन्होंने 2011 में कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच अपनी पार्टी का गठन किया था। 

जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी। वह साल 2009 में वो कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। वाई एस जगनमोहन रेड्डी का जन्म 21 दिसंबर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के पुलिवेन्दुला गांव में हुआ था। वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने निजाम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।  

विधानसभा में विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में रेड्डी ने नवंबर 2017 को कडप्पा जिले के इदुपुलापाया में प्रजा संकल्प यात्रा नामक अपनी 3,000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान 430 दिनों में पूरे राज्य में 125 विधानसभा क्षेत्रों में वह गए थे और 9 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी इस यात्रा को समाप्त किया था। 

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO

यह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी है…जाति जनगणना पर जयराम रमेश का सरकार पर सीधा हमला, लगाए बड़े आरोप

राहुल गांधी की लड़ाई विचारधारा से नहीं, अपना अस्तित्व बचाने की है, CM Fadnavis का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला

6 दावेदार और 1 कुर्सी! नागपुर ग्रामीण कांग्रेस की कमान किसे? राव दान सिंह ने वेणुगोपाल को भेजी रिपोर्ट

अप्रैल और मई में हुए 2019 के राष्ट्रीय और राज्य के चुनाव में, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जीत हासिल की और आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 151 और 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की। वाई एस ने 30 मई 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुईं।

इन योजनाओं में जगन्नाथ अम्मा वोडी और नवरत्नालु जैसी कल्याणकारी योजनाओं शामिल हैं। जगन्नाथ अम्मा वोडी गरीबी रेखा से नीचे की माताओं या अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जबकि नवरत्नालु किसानों, महिलाओं, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष श्रेणी की स्थिति को कवर करने वाली नौ कल्याणकारी योजनाओं का एक संग्रह है। 

Happy birthday ys jagan mohan reddy andhra pradesh cm ys jaganmohan reddys 49th birthday today know some important things related to him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2021 | 01:01 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.