-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Gujarat Man Slapped Seema Haider And Said She Did Black Magic
सीमा हैदर के प्यार में गुजरात से नोएडा चला आया शख्स…घर में घुसते ही बरसाए थप्पड़, बोला- काला जादू कर दिया है
- Written By: मृणाल पाठक
पहलगाम हमले के बाद पुलिस पाकिस्तानी सीमा हैदर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा कर रही थी। इसी बीच गुजरात के इस युवक द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

सीमा हैदर (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक सचिन मीणा के घर में जबरन घुस गया और सीमा हैदर पर हमला कर दिया। घटना शनिवार देर शाम करीब 7 बजे की है। युवक ने पहले घर के मुख्य दरवाजे पर लात मारी और फिर अंदर घुसते ही सीमा हैदर का गला घोंटने की कोशिश की। जब नाकाम रहा तो उसने सीमा हैदर को 4-5 थप्पड़ भी मारे।
लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो नया मामला सामने आया। युवक ने दावा किया कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू किया था, जिसकी वजह से उसे सीमा से प्यार हो गया और वह गुजरात से अपने आप खिंचकर आ गया। आरोपी की पहचान तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई निवासी टीबी अस्पताल के पास जिला सुरेंद्रनगर गुजरात के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक युवक पहले ट्रेन से दिल्ली आया और फिर वहां से किसी तरह रबूपुरा पहुंचा। पहली बार देखने पर पता चलता है कि उसकी मानसिक हालत ठीक है। इसके बावजूद पुलिस ने तेजस का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Noida Woman Suicide: गुलशन इकेबाना सोसाइटी में महिला की मौत से मचा हड़कंप, जानिए क्या है, पूरा मामला
नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली-NCR में सक्रिय अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 गाड़ियां बरामद
नोएडा में आग की लपटों में घिरा फ्लैट, चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपत्ति, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला
पुलिस ने दिए जांच के आदेश
पहलगाम हमले के बाद पुलिस पाकिस्तानी सीमा हैदर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा कर रही थी। इसी बीच गुजरात के इस युवक द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
पाकिस्तान भेजने की मांग
बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग तेज हो गई है। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है। वह पबजी लव सचिन मीणा की खातिर मई 2023 में कराची में अपने पहले पति का घर छोड़कर 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ गई थी। जुलाई 2023 में इसका पता चलने पर सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जमानत पर बाहर है सीमा-सचिन
सीमा पर अवैध तरीके से भारत में घुसने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय संपर्क में आए थे। इस मामले के खुलासे के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी करने के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
18 मार्च को सीमा सचिन की बच्ची की मां बनी, जिसका नाम ‘भारती’ रखा गया है। ‘भारती’ का मतलब ‘मीरा’ बताया जाता है और उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्ची के नाम पर जन्म प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। सीमा हैदर के दत्तक भाई और वकील एपी सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को सीमा हैदर ने औपचारिक रूप से सरकार से भारत में रहने की अपील भी की है।
Gujarat man slapped seema haider and said she did black magic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














